आपदा
हरिद्वार में मनसा देवी पहाडी पर भारी भूस्खलन, मलबा आने से रेलवे ट्रैक बाधित, अभी ट्रेनों का संचालन ठप
Heavy landslide on Mansa Devi hill in Haridwar


: हरिद्वार, 8 सितंबर 2025: सोमवार तड़के हरिद्वार में मनसा देवी पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण रेलवे ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा आने से रेल यातायात ठप हो गया। इससे देहरादून–हरिद्वार और हरिद्वार–ऋषिकेश के बीच ट्रेनों का संचालन प्रभावित हआ है। रेलवे प्रशाुसन व आपदा प्रबंधन विभाग ट्रैक को बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे करीब आठ से दस ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है। इस स्थान पर पहले भी मलबा गिरने से ट्रेनों का संचालन 20 घंटे प्रभावित रहा था।