अध्यात्मउत्तराखंडचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंराष्ट्रीयसंस्कृति

इस साल 23 अप्रैल को खोले जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

The doors of Badrinath Dham will be opened on April 23 this year

खबर को सुनें


इस साल 23 अप्रैल को खोले जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

टिहरी के नरेंद्रनगर राजमहल में सात अप्रैल को पिरोया जाएगा भगवान बदरी विशाल के अभिषेक में प्रयुक्त होने वाला तिलों का तेल, इसी दिन डिम्मर के लिए प्रस्थान करेगी गाडू घड़ा यात्रा

देहरादून, 23 जनवरी 2026: चमोली जिले में स्थित भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट इस साल 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे खोले जाएंगे। जबकि, भगवान बदरी विशाल के अभिषेक में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल पिरोने की तिथि सात अप्रैल निर्धारित हुई है। इसी दिन दोपहर बाद गाडू घड़ा यात्रा नरेंद्रनगर से डिमरी पुजारियों के गांव डिम्मर के लिए रवाना होगी। यह घोषणा वसंत पंचमी पर्व पर टिहरी के नरेंद्रनगर राजमहल में राजपुरोहितों की ओर से पंचांग गणना के बाद की गई।

परंपरा के अनुसार इसी तिथि एवं मुहूर्त पर 23 अप्रैल को ही चमोली जिले में सुभाईं गांव स्थित भविष्य बदरी धाम के कपाट भी खोले जाएंगे। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि और मुहूर्त शिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में तय होंगे। उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय तिथि को खोले जाते हैं और इस बार अक्षय तृतीय 19 अप्रैल को पड़ रही है।

उधर, गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय हुई। चमोली जिले में स्थित इस धाम के कपाट 18 मई को दोपहर 12:57 बजे खोले जाएंगे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button