उत्तराखंडक्राइममिलावटखोरी

तेल और मिल्क पाउडर से पनीर बना रहा था दुकानदार, जमाने के लिए करता था एसिड का इस्तेमाल

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान के दौरान पकड़ा

खबर को सुनें


देहरादून, 28 सितंबर 2025ः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत हरिद्वार में भगवानपुर ब्लाक के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में खाद्य सुरक्षा और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। यहां एक खाद्य कारोबारी ने स्वीकार किया कि वह मिल्क पाउडर व वनस्पति तेल से पनीर बनाता है और उसे जमाने के लिए एसिड का उपयोग करता है। पनीर और दूध का नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया है, साथ ही प्रतिष्ठान पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

स्वास्थ्य सचिव एवं एफडीए आयुक्त डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में अभियान के दौरान लगभग 200 खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान 100 किलो से अधिक अनुचित खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट की गई। कुल मिलाकर 252 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और दोषी पाए गए कारोबारियों पर विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही करीब 180 खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया।

इसके अलावा जनपद उत्तरकाशी में आठ निरीक्षण किए गए और दो नमूने लिए गए। टिहरी में दो, रुद्रप्रयाग में तीन और चमोली में चार निरीक्षण हुए। देहरादून में तीन निरीक्षण किए गए और दो नमूने संकलित किए गए। हरिद्वार में दो और पौड़ी जिले में तीन निरीक्षण किए गए। श्रीनगर में 18 निरीक्षण किए गए और 11 नमूने संकलित किए गए।

स्वास्थ्य सचिव बोले, बख्शे नहीं जाएंगे मिलावटखोर

स्वास्थ्य सचिव एवं एफडीए आयुक्त डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिलावटखोरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेशभर में अभियान निरंतर और कड़ाई से जारी रहेगा, ताकि आमजन तक शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री ही पहुंच सके।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button