उत्तराखंडभालू का आतंकभालू का हमलाराष्ट्रीय

खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

Bear attacks person working in field; critically injured.

खबर को सुनें


खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

ज्योतिर्मठ के कलगोठ गांव की है यह घटना, गांव एवं क्षेत्र में है दहशत का माहौल, मोटर मार्ग बाधित होने पर डंडी से तीन किमी पैदल चलकर पहुंचाया चिकित्सालय

देहरादून, 07 सितंबर 2026: चमोली जिले में वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। सोमवार को ज्योतिर्मठ विकासखंड के कलगोठ गांव में खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति को भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे ग्रामीणों की मदद से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया।

घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। तब कलगोठ निवासी बीरेंद्र सिंह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान भालू ने उन पर पीछे से हमला कर दिया, जिससे बीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। भूस्खलन के चलते क्षेत्र में सड़क मार्ग बाधित होने के कारण घायल को तत्काल वाहन की सुविधा नहीं मिल सकी। ऐसे में कलगोठ के ग्रामीणों ने घायल बीरेंद्र को डंडी से सड़क तक पहुंचाया। यहां से उन्हें वाहन में जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया।

ग्राम प्रधान सहदेव सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में भालू की लगातार सक्रियता से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वह खेत और जंगल की ओर जाने में भी घबरा रहे हैं। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही भालू के हमले में घायल बीरेंद्र को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button