अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडरक्षाराजनीतिराष्ट्रीय

औली में शुरू हुआ भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास

India-US joint military exercise begins in Auli.

खबर को सुनें


औली में शुरू हुआ भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास

युद्धाभ्यास में दोनों देशों के के 600-600 सैनिक ले रहे हिस्सा, 28 सितंबर तक चलेगा युद्धाभ्यास का यह 22वां संस्करण

देहरादून, 15 सितंबर 2026: उत्तराखंड के चमोली जिले के औली में मंगलवार से भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास शुरू हो गया है, जो कि 28 सितंबर तक चलेगा। दोनों देशों के बीच युद्धाभ्यास का यह 22वां संस्करण है। भारत की 14वीं इन्फेंट्री डिवीजन के जनरल आफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अमरेश गुंजन और अमेरिका की 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की पहली इन्फेंट्री ब्रिगेड काम्बैट टीम के कमांडर कर्नल बेंजामिन जैकमैन ने युद्धाभ्यास में शामिल दोनों देशों के सैनिकों को संबोधित किया। दोनों देशों के 600-600 सैनिक युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।

इस अभ्यास का उद्देश्य पर्वतीय और अर्ध-पर्वतीय क्षेत्रों में एकीकृत युद्ध समूहों के उपयोग हेतु दोनों सेनाओं की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। इसमें पैदल सेना के  अभियानों पर विशेष बल दिया गया है। इससे दोनों देशों के बीच सर्वोत्तम परिचालन पद्धतियों का आदान-प्रदान सुगम होगा और संयुक्त योजना एवं क्रियान्वयन को सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। प्रशिक्षण में निगरानी और टोही के लिए ड्रोन और स्वायत्त प्रणालियों का उपयोग शामिल होगा। साथ ही आधुनिक हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

दोनों सेनाओं के विषय विशेषज्ञ नवीनतम प्रौद्योगिकियों और बहु-क्षेत्रीय युद्ध में हो रहे विकास पर भी विचार साझा करेंगे। भारतीय सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह कबसूड़ी ने बताया कि यह अभ्यास दोनों सेनाओं को रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं को साझा करने का अवसर प्रदान करता है। विभिन्न भूभागों और परिचालन वातावरणों में समन्वित सैन्य अभियानों को अंजाम देने की उनकी क्षमता को बढ़ाता है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button