अतिवृष्टिआपदाआपदा प्रबंधनयातायात

देहरादून-पांवटा के बीच शुरू हुआ यातायात

Traffic started between Dehradun-Paonta

खबर को सुनें


देहरादून-पांवटा के बीच शुरू हुआ यातायात

  • टौंस नदी पर ह्यूम पाइप से तैयार अस्थायी पुल के ऊपर से हो रही आवाजाही

  • हासिल ही में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हो गया था पांवटा-देहरादून राजमार्ग

देहरादून, 26 सितंबर 2025। हाल ही में हुई अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए पांवटा-देहरादून राजमार्ग पर अब यातायात बहाल कर दिया गया है। नंदा की चौकी के समीप टौंस नदी पर बने पुल का एक हिस्सा 15 और 16 सितंबर को हुई भारी बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी।
लोक निर्माण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ह्यूम पाइप डालकर अस्थायी पुल का निर्माण किया है। इस वैकल्पिक पुल पर अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दिन-रात मेहनत कर यह व्यवस्था तैयार की गई ताकि देहरादून, विकासनगर और पांवटा साहिब से जुड़े हजारों लोगों को राहत मिल सके।
इस मार्ग के बंद होने से न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि आसपास के कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अस्थायी पुल के तैयार होने से अब सभी को कुछ हद तक राहत मिलने लगी है।
जिला प्रशासन ने बताया कि आपदा के बाद प्रभावित क्षेत्रों में बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पहले चरण में रेस्क्यू और राहत कार्य पूरे कर लिए गए हैं और अब बुनियादी सुविधाओं की बहाली पर तेजी से काम हो रहा है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि स्थायी पुल की मरम्मत और अन्य प्रभावित मार्गों की पुनर्स्थापना जल्द पूरी कर ली जाएगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button