उत्तराखंडऑफबीटचारधाम यात्राजागरूकता

बाबा केदार की कृपा से आत्मनिर्भर बने महिला समूह

Women's groups become self-reliant with the blessings of Baba Kedar

खबर को सुनें


बाबा केदार की कृपा से आत्मनिर्भर बने महिला समूह

रुद्रप्रयाग, 29 अक्टूबर 2025 : आस्था के केंद्र श्री केदारनाथ धाम की यात्रा अब ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की नई मिसाल बन गई है। इस वर्ष की यात्रा में रुद्रप्रयाग जनपद के महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपने परिश्रम और हुनर से 13 लाख रुपये की आय अर्जित कर आत्मनिर्भरता की नई राह गढ़ी है।

गंगा दुग्ध उत्पादक समूह (मेदनपुर), चंडिका समूह, जय नागराजा समूह, मठियाणा समूह, बिनसर समूह और गंगेया समूह से जुड़ी 50 से अधिक महिलाओं ने यात्रा के दौरान चौलाई लड्डू, धूपबत्ती, बेलपत्री उत्पाद और प्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। यात्रियों में इन पारंपरिक उत्पादों की खूब मांग रही।

महिलाओं ने डिजिटल माध्यमों को अपनाते हुए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी करीब तीन लाख रुपये के प्रसाद की बिक्री की, जो ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण का उदाहरण है।

मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। आगामी यात्रा सत्र में और अधिक समूहों को इस पहल से जोड़ा जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।

पहाड़ की इन मेहनती महिलाओं ने यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो आस्था की यात्रा सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता की यात्रा भी बन सकती है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button