उत्तराखंडऑफबीटदुर्घटनायातायात

बाइक और डंपर भिड़े, एक की मौत, दो गंभीर

Bike and dumper collide, one dead, two serious

खबर को सुनें


बाइक और डंपर भिड़े, एक की मौत, दो गंभीर

देहरादून, 27 जून 2026: टिहरी जनपद के लंबगांव-स्यालगी मोटर मार्ग पर शनिवार शाम डंपर और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब छह बजे लंबगांव-स्यालगी मोटर मार्ग पर ऋषिकेश की ओर से आ रहे डंपर की बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मोटना (लंबगांव) निवासी बाइक चालक वीरम रावत (22 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक पर सवार 18-वर्षीय आयुष पंवार व 21-वर्षीय जतिन राणा गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button