उत्तराखंडऑफबीटडरसंस्कृतिस्वास्थ्य

जब ले ली बुखार ने दो की जान, तब हुआ गांव में सर्वे का फरमान

When fever claimed two lives, a village survey was ordered.

खबर को सुनें


जब ले ली बुखार ने दो की जान, तब जारी हुआ गांव में सर्वे का फरमान

हरिद्वार जिले के मुंडलाना गांव में हुई बुखार से दो महिलाओं की मौत

हरिद्वार, 10 अक्टूबर 2025 : हरिद्वार जिले के नारसन ब्लॉक के मुंडलाना गांव में बुखार का प्रकोप तेजी से फैलने लगा है। गांव में दो महिलाओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों मृतकों की पहचान 32 वर्षीय सितारा और 22 वर्षीय रत्तन लाल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों को तेज बुखार था, लेकिन उन्होंने किसी अस्पताल में इलाज नहीं कराया था। इसी कारण मौत का स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आ सका है। बावजूद इसके, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू संक्रमण की आशंका को देखते हुए गांव में ताबड़तोड़ सर्वे और जांच अभियान शुरू कर दिया है।

जिला मलेरिया अधिकारी सी.एम. अथवाल ने बताया कि मौके पर पहुंची राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम ने मृतकों के घरों का निरीक्षण किया और परिजनों से विस्तृत जानकारी जुटाई। टीम ने 60 घरों का सर्वे किया, जिनमें 112 बर्तनों और टंकियों में जमा पानी की जांच की गई। इनमें छह स्थानों पर डेंगू मच्छर के लार्वा पाए गए। इसके अलावा, छह ग्रामीणों में बुखार के लक्षण मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने गांव में तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाया, जिसमें 106 लोगों की जांच की गई और 58 लोगों के सैंपल लिए गए। सभी संदिग्ध मरीजों को आवश्यक दवाइयां दी गईं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे गांव में थर्मल फॉगिंग की गई। साथ ही, डेंगू से बचाव को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को पानी जमने से रोकने, मच्छरदानी के उपयोग और सफाई बनाए रखने के सुझाव दिए।

ग्राम प्रधान के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से गांव में अज्ञात बुखार के कई मामले सामने आ रहे थे, जिनकी अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने कहा कि डेंगू संक्रमण की पुष्टि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी, लेकिन फिलहाल सभी रोकथाम उपाय युद्ध स्तर पर जारी हैं।

मुंडलाना में दो मौतों के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, जबकि स्वास्थ्य टीमें लगातार गांव का दौरा कर रही हैं और लार्वा नष्ट करने के साथ-साथ लोगों को सतर्कता बरतने की अपील कर रही हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button