उत्तराखंडराष्ट्रीयसम्मानस्पोर्ट्स

क्रिकेटर स्नेह राणा ने की वैष्णव से मुलाकात

Cricketer Sneh rana met Vaishnav

खबर को सुनें


क्रिकेटर स्नेह राणा ने की वैष्णव से मुलाकात

देहरादून, 14 नवंबर 2025 : महिला विश्व कप विजेता टीम की सदस्य और उत्तराखंड की ऑलराउंडर स्नेहा राणा ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। रेल मंत्री ने स्नेहा को भारत की ऐतिहासिक विश्व कप जीत में उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी और कहा कि भारतीय रेल खेलों को निरंतर प्रोत्साहन दे रही है।

स्नेहा राणा भारतीय रेलवे के उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल का प्रतिनिधित्व करती हैं और वर्ष 2018 से भारतीय रेल से जुड़ी हुई हैं। दाएं हाथ की ऑफ स्पिन गेंदबाजी और भरोसेमंद मध्यक्रम की बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध स्नेहा ने विश्व कप के शुरुआती मैचों में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने टूर्नामेंट में छह मैचों में सात विकेट चटकाए, जिसमें 32 रन देकर दो विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 49.50 की औसत से 99 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेल लंबे समय से देश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मंच रही है। रेलवे के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button