अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटपर्यटनमनोरंजनयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

कोटी कालोनी में शुरू हुआ वाटर स्कीइंग कोर्स के दूसरे बैच का प्रशिक्षण

Training for the second batch of the water skiing course has begun at Koti Colony.

खबर को सुनें


कोटी कालोनी में शुरू हुआ वाटर स्कीइंग कोर्स के दूसरे बैच का प्रशिक्षण

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (आइआइएसएम), गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है 14 दिन का यह प्रशिक्षण, 21 प्रशिक्षु कर रहे हैं इसमें प्रतिभाग

देहरादून, 21 सितंबर 2026: टिहरी की कोटी कालोनी में सोमवार को 14 दिवसीय वाटर स्कीइंग कोर्स के दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू हो गया। यह प्रशिक्षण केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (आइआइएसएम), गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।

आइआइएसएम के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा (एसएम, वीएसएम, एमआइडी) ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए टिहरी की कोटी कालोनी सबसे
उपयुक्त स्थानों में से एक है। यहां का टिहरी झील का पानी स्वच्छ है और प्राकृतिक वातावरण भी वाटर स्पोर्ट्स के लिए अत्यंत अनुकूल है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी संस्थान की ओर से तीन बैच में 14-14 दिवसीय वाटर स्कीइंग कोर्स आयोजित किया जा रहा है।

बताया कि इस वर्ष देशभर से 25 प्रशिक्षुओं ने वाटर स्कीइंग कोर्स के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 21 प्रशिक्षुओं ने संस्थान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान में उनके प्रशिक्षण का कोर्स सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इसमें मुख्य प्रशिक्षक परवीन सिंह रांगड़, खलील शब्बीर, अरविंद राठौड़ी और छात्र चेतन, रावत, विक्रम, प्रताप, अभिषेक, अबरार, नेहा जोशी, सलीम, शिवम, दीपक, सागर आदि प्रतिभाग कर रहे हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button