उत्तराखंडशासन

राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, अब 58 प्रतिशत मिलेगा महंगाई भत्ता

State employees to get 58% dearness allowance as Diwali gift

खबर को सुनें


राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, अब 58 प्रतिशत मिलेगा महंगाई भत्ता

देहरादून, 15 अक्टूबर 2025 : राज्य सरकार ने कर्मचारियों को त्योहारी सीजन में बड़ी राहत दी है। धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य-प्रभारित कर्मियों तथा यूजीसी वेतनमान वाले पदधारकों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है।

जारी शासनादेश के अनुसार, यह वृद्धि 01 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी। अब तक कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था, जिसे बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है। यह लाभ उन सभी कार्मिकों को मिलेगा जिन्हें सातवां पुनरीक्षित वेतनमान अनुमन्य है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि 01 जुलाई से 31 अक्टूबर 2025 तक की अवधि के लिए महंगाई भत्ते का एरियर नकद रूप में दिया जाएगा। वहीं, 01 नवंबर 2025 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नियमित रूप से वेतन के साथ सम्मिलित कर भुगतान किया जाएगा।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों और शिक्षकों को आर्थिक राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि इससे राज्य कर्मियों के उत्साह में भी वृद्धि होगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button