अंतरराष्ट्रीयअवार्डउत्तराखंडपुरस्कारयूथराष्ट्रीयसम्मानस्पोर्ट्स

उत्तराखंड के अंतर्राष्ट्रीय फुटबालर को अविश्वसनीय वैश्विक उपलब्धि पुरस्कार

Incredible Global Achievement Award for International Footballer from Uttarakhand

खबर को सुनें


उत्तराखंड के अंतर्राष्ट्रीय फुटबालर को अविश्वसनीय वैश्विक उपलब्धि पुरस्कार

27 वर्षों में 27,500 से अधिक खिलाड़ी, कोच व रेफरी तैयार करने में रहा है फुटबॉलर विरेन्द्र सिंह रावत का अहम योगदान

देहरादून, 14 मार्च 2026 : देश की प्रसिद्ध संस्था वेलनेस फाउंडेशन ट्रस्ट की फाउंडर एंड डायरेक्टर सौम्या बाजपेई और को-फाउंडर मानसी बाजपेई की ओर से उत्तराखंड के अंतर्राष्ट्रीय फुटबालर, कोच एवं नेशनल रेफरी डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को अविश्वसनीय वैश्विक उपलब्धि पुरस्कार 2026 से नवाजा गया है।

डॉ रावत का बीते 27 वर्षों में 27,500 से अधिक खिलाड़ी, कोच व रेफरी तैयार करने में अहम योगदान रहा। वह युवाओं को फुटबाल के प्रशिक्षण के साथ नशा, फ़ास्ट फूड और मोबाइल से दूर रहने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। फुटबाल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए डॉ रावत को अनगिनत राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सम्मान मिल चुके हैं। उन्होंने ये सभी सम्मान खिलाड़ियों को समर्पित किये हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button