जागरूकता

हरिद्वार में “नो हेलमेट–नो पेट्रोल” अभियान शुरू

“No Helmet-No Petrol” campaign launched in Haridwar

खबर को सुनें


हरिद्वार में “नो हेलमेट–नो पेट्रोल” अभियान शुरू

हरिद्वार, 22 सितंबर 2025। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने हरिद्वार में “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” अभियान की शुरुआत की है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि इस पहल की शुरुआत SIDCUL क्षेत्र से की गई है।
अभियान के तहत चार पेट्रोल पंपों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है, जहां बिना हेलमेट पहुंचे दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। परिवहन विभाग ने पेट्रोल पंप संचालकों से स्पष्ट आग्रह किया है कि बाइक और स्कूटी सवारों को केवल तभी पेट्रोल दें, जब वे हेलमेट पहनकर आएं।
सड़क सुरक्षा की इस मुहिम को प्रभावी बनाने के लिए विभाग की बाइक स्क्वाड्स को इन पेट्रोल पंपों पर तैनात किया गया है। ये टीमें न सिर्फ बिना हेलमेट वाहन चालकों का चालान करेंगी, बल्कि उन्हें मौके पर ही समझाइश देकर सुरक्षित वाहन संचालन का महत्व भी बताएंगी।
यह कदम आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने और सड़क हादसों में कमी लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button