Blogअवार्डउत्तराखंडऑफबीटपुरस्कारप्रेरणामनोरंजनयूथसम्मानसंस्कृति

अभिनेता विमल बहुगुणा को मिलेगा इस वर्ष का यंग उत्तराखंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Actor Vimal Bahuguna will receive this year's Young Uttarakhand Lifetime Achievement Award.

खबर को सुनें


अभिनेता विमल बहुगुणा को मिलेगा इस वर्ष का यंग उत्तराखंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

लोकगायक प्रीतम भरतवाण को गोपाल बाबू गोस्वामी लीजेंड्री सिंगर अवार्ड, यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स-2026 के लिए फिल्म एवं संगीत में उत्कृष्ट कार्यों के लिए  नामांकनों की घोषणा, 30 अगस्त को दिल्ली के भारत मंडपम सभागार प्रदान किए जाएंगे यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स

देहरादून, 8 अगस्त 2026: उत्तराखंड का प्रतिष्ठित सांस्कृतिक एवं फिल्म सम्मान समारोह ’यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स -2026’ दिल्ली के भारत मंडपम सभागार में 30 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। शनिवार को देहरादून में यंग उत्तराखंड संस्था की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में फिल्म एवं संगीत श्रेणी के नामांकनों की औपचारिक घोषणा की गई। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य से भी अवगत कराया गया।

इस वर्ष यंग उत्तराखंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से उत्तराखंड के प्रसिद्ध वयोवृद्ध अभिनेता विमल बहुगुणा को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, लोकगायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण को गोपाल बाबू गोस्वामी लीजेंड्री सिंगर अवार्ड प्रदान किया जाएगा। संस्था ने बताया कि नामांकन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए एक जूरी का गठन किया गया है। इसमें संस्कृतिकर्मी, पत्रकार, फिल्म एवं संगीत जगत से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञों ने सदस्य के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

फिल्मों के मूल्यांकन को निर्णायक मंडल में रंगकर्मी एवं अभिनेत्री चंद्रा बिष्ट, पूर्व निदेशक (एफटीआईआई, पुणे) भूपेन्द्र कैंथोला, रंगकर्मी एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक मनोज चंदोला, लेखक, निर्देशक एवं फिल्म समीक्षक जयप्रकाश पंवार ‘जेपी’, लेखक, रंगकर्मी एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक जगत किशोर गैरोला, निर्माता-निर्देशक राहुल सिंह बोरा और पत्रकार एवं लेखक मेहरबान पंवार मनु शामिल हैं l संगीत श्रेणी के निर्णायक मंडल में लोकगायिका सुनीता भट्ट (बेलवाल), लोकगायक एवं संगीतकार वीरेन्द्र नेगी ‘राही’, लोकगायक एवं संगीतकार आलोक मलासी, गायक एवं रंगकर्मी पदमेन्द्र रावत, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी चारु तिवारी और वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, संपादक एवं सांस्कृतिक शोधकर्ता मनोज इष्टवाल शामिल हैं l

विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त नामांकन

 

फिल्म श्रेणी

  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : श्रीश डोभाल (फिल्म-रैबार), राकेश गौड़  (फिल्म–घपरोळ), बृजमोहन बेदवाल (फिल्म-मिशन देवभूमि), दीपक रावत (फिल्म-खोळी का गणेश), रमेश रावत (फिल्म-द्वी होला जब साथ)

  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : रश्मि नौटियाल (फिल्म – खोळी का गणेश), अंकिता परिहार (फिल्म – द्वी होला जब साथ), सुमन गौड़ (फिल्म – रैबार), सुषमा व्यास (फिल्म – घपरोळ), शिवांक्षा चंद – मिशन देवभूमि

  • सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता : दीपक बंगवाल (फिल्म – घपरोळ), राजेश जोशी (फिल्म – घपरोळ), संदीप छिलबट (फिल्म – मिशन देवभूमि), अरविन्द पंवार
    (फिल्म – खोळी का गणेश)

  • सर्वश्रेष्ठ खलनायक : राजेश नौगाई (फिल्म – खोळी का गणेश), कैलाश कंडवाल (फिल्म – घपरोळ), सावन गैरोला (फिल्म – मिशन देवभूमि)

  • सर्वश्रेष्ठ कहानी :  शिशिर उनियाल/ भगत सिंह सैनी (फिल्म – रैबार), सिद्धार्थ शर्मा (फिल्म – घपरोळ), अविनाश ध्यानी (फिल्म – खोळी का गणेश), रवि दीप (फिल्म – द्वी होला जब साथ), देबू रावत (फिल्म – निखण्यां जोग)

  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन : विनय चानना (फिल्म – घपरोळ), रमेश सामंत (फिल्म – खोळी का गणेश), नीलेश बाबू (फिल्म – द्वी होला जब साथ), धर्मेन्द्र सिसोदिया (फिल्म – रैबार)

  • सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि संगीत : शुभ सहोता / आर नाडे (फिल्म – घपरोळ), अमित वी कपूर (फिल्म – खोळी का गणेश), विभू काशिव (फिल्म – रैबार), अमित वी कपूर (फिल्म – द्वी होला जब साथ), न्यूरे स्टूडियो (फिल्म – बौळ्या काका)

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : शुभम सेमवाल (फिल्म – खोळी का गणेश), सुनील सिंह (फिल्म – रैबार), मोहित घिल्डियाल (फिल्म – निखण्यां जोग), मनीष डिमिरी (फिल्म – द्वी होला जब साथ), हेमंत पाण्डेय (फिल्म – बौळ्या काका)

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : सुरुचि सकलानी (फिल्म – खोळी का गणेश), करिश्मा शाह (फिल्म – घपरोळ), कल्याणी गंगोला (फिल्म – द्वी होला जब साथ)

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक :  अविनाश ध्यानी (फिल्म – खोळी का गणेश), सिद्धार्थ शर्मा (फिल्म – घपरोळ), रवि दीप (फिल्म – द्वी होला जब साथ), शिशिर उनियाल (फिल्म – रैबार), देबू रावत (फिल्म – निखण्यां जोग)

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म : अजय ढौंडियाल/रघुवीर सिंह (फिल्म – घपरोळ), पद्मा सिद्धि फिल्म्स (फिल्म – खोळी का गणेश), रवि दीप (फिल्म – द्वी होला जब साथ), काइनोस्कोप फिल्म्स (फिल्म – रैबार)

संगीत श्रेणी

  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार : नरेन्द्र सिंह नेगी-कु रै होला छुंयाळ, गणेश मर्तोलिया-पंचाचूली देश, एलबी शिवम् भट्ट-आंछरी, डा. सतीश कालेश्वरी–कैरी ल्या जग्वाळ, सुनील भट्ट-मां कु हाथों खाणु

  • सर्वश्रेष्ठ गायक : गणेश मर्तोलिया–पंचाचूली देश, दर्शन फरस्वाण-आंछरी, रोहित चौहान-काळी डोरी, अमित खरे -आख्यूं बात, राकेश खनवाल-मोहना मधुलि

  • सर्वश्रेष्ठ संगीतकार : कुशाल सिंह नील- पंचाचूली देश, मयंक कापड़ी-मेरी माया रौली, ललित गित्यार-शौक्याणी, नितीश बिष्ट-आख्यूं बात, सुशांत मोहन-आंछरी

  • सर्वश्रेष्ठ गायिका : ममता आर्य-मोहना मधुलि, प्रियंका महर-स्वामी जी प्लीज़, रुचि जंगपांगी-पंचाचूली देश, दीक्षा ढौंडियाल-नग बढ़िया, माया उपाध्याय – आख्यूं बात

  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन : धर्मेन्द्र सिंह जेठा-मेरी माया रौली, रॉक कौशल-पंचाचूली देश, दीपक रावत-शौक्याणी, करण चैसिर-मोहना मधुलि, महेश पाल-कैमरा

  • सर्वश्रेष्ठ वीडियो निर्देशक : सियोन श्रेष्ठ-पंचाचूली देश, सिद्ध भोज-आख्यूं बात, धर्मेन्द्र सिंह जेठा-मेरी माया रौली, विजय भारती-रायफल मेरी काणी मां, सोहन चौहान-राजुली

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनय – पुरुष : नीरज सिंह पांगती-पंचाचूली देश, राहुल शर्मा-शौक्याणी, मोहित घिल्डियाल-कु रै होला छुंयाळ, मुकेश शर्मा-कन भलो कुमौ-गढ़वाळ, रमेश रावत –कैमरा

  • सर्वश्रेष्ठ गीत : पंचाचूली देश-चांदनी इंटरप्राइजेज, शौक्याणी-धुन पहाड़ी प्रोडक्शन, मोहना मधुलि-मशकबीन, राजुली-मनमलंग फिल्म्स, मेरी माया रौली-म्यूजिक ऑफ़ माउंटेन

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनय – महिला : करुणा श्रेष्ठ-पंचाचूली देश, संजोली सिंह-नग बढ़िया, सुमन गौड़-राजी-खुशी, ज्योति मरवाल-मेरी माया रौली, दीक्षा टोमकियाल-शौक्याणी

सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म को ₹1 लाख की सहयोग राशि

इस वर्ष यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स के तहत सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीतने वाली फिल्म के निर्माता को ट्रॉफी के साथ ₹1 लाख की सहयोग राशि भी प्रदान की जाएगी। विशेष पुरस्कार राशि मनोज चंदोला के कुशल मार्गदर्शन में संचालित सामाजिक संस्था ‘अभिव्यक्ति की कार्यशाला’ की ओर से प्रदान की जाएगी। यह पहल उत्तराखंड के फिल्म निर्माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन साबित होगी। इससे न केवल क्षेत्रीय सिनेमा को आर्थिक सहयोग मिलेगा, बल्कि युवा एवं उभरते फिल्म निर्माता भी बेहतर गुणवत्ता की फिल्मों के निर्माण के लिए प्रेरित होंगे। सभी श्रेणियों के अंतिम विजेताओं की घोषणा 30 अगस्त को भारत मंडपम में यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स समारोह के दौरान की जाएगी।

क्षेत्रीय फिल्म एवं संगीत जगत से जुड़े कलाकारों को प्रोत्साहित करना है यंग उत्तराखंड का उद्देश्य

संस्था के मुख्य प्रवक्ता चंद्रकांत नेगी ने कहा कि यंग उत्तराखंड का उद्देश्य उत्तराखंड की क्षेत्रीय फिल्मों एवं संगीत जगत से जुड़े कलाकारों को उनकी प्रतिभा, समर्पण और वर्षों की मेहनत का उचित सम्मान दिलाना है। कहा कि स्थानीय फिल्म और संगीत उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिले, उसकी गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो और युवा कलाकारों को एक सशक्त मंच प्राप्त हो, इन्हीं उद्देश्यों के साथ संस्था पिछले एक दशक से निरंतर यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स का आयोजन कर रही है।

2004 में हुई थी संस्था की स्थापना

यंग उत्तराखंड की स्थापना वर्ष 2004 में इंटरनेट के माध्यम से उत्तराखंड के युवाओं द्वारा की गई थी। संस्था समय-समय पर पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, कैरियर
मार्गदर्शन कार्यक्रम, आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को सहायता और कला एवं संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए अनेक सामाजिक गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन करती रही है। यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड इसी सांस्कृतिक अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रेस वार्ता में संस्था के वरिष्ठ सदस्य विवेक पटवाल, केसीएस रावत, सुभाष काण्डपाल आदि उपस्थित रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button