अंतरराष्ट्रीयआपदाआपदा प्रबंधनउत्तराखंडराष्ट्रीय

केदारताल ट्रेक पर दो और शव मिले, मृतकों की संख्या छह पहुंची, दो ट्रेकर अब भी लापता

Two more bodies found on Kedartal trek; death toll reaches six, two trekkers still missing

खबर को सुनें


केदारताल ट्रेक पर दो और शव मिले, मृतकों की संख्या छह पहुंची, दो ट्रेकर अब भी लापता

गंगोत्री-केदारताल ट्रेक पर हुए हिमस्खलन हादसे में लापता हो गए थे गाइड सहित आठ ट्रेकर, बरामद सभी शवों की हुई पहचान, 27 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल के लिए रवाना हुआ था 12 सदस्यीय ट्रेकिंग दल, 29 अक्टूबर को करनी थी उसे वापसी, लेकिन इस बीच हिमस्खलन में लापता हो गए सात ट्रेकर व एक गाइड

देहरादून, 05 नवंबर 2026: गंगोत्री-केदारताल ट्रेक पर हुए हिमस्खलन हादसे में लापता दो और ट्रेकरों के शव गुरुवार को बरामद किए गए। इसके साथ ही छह ट्रेकरों की शव बरामद हो चुके हैं, जबकि दो लोग अब भी लापता हैं। उनकी तलाश में सर्च आपरेशन जारी रहेगा।

उत्तरकाशी पहुंचे परिजनों ने बरामद शवों में से दो की पहचान पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा निवासी रिंटू मंडल (40 वर्ष) और उदय घोष (30 वर्ष) के रूप में की। इससे पहले लखनऊ निवासी सगी बहनों वर्तिका वर्मा (29 वर्ष) और दीपिका वर्मा (30 वर्ष) की पहचान हो चुकी है। बीते 27 अक्टूबर को 12 सदस्यीय ट्रेकिंग दल गंगोत्री से केदारताल के लिए रवाना हुआ था। इसमें स्थानीय गाइड, उत्तर प्रदेश के दो और पश्चिम बंगाल के पांच ट्रेकर, एक कुक व तीन पोर्टर शामिल थे। दल को 29 अक्टूबर को वापसी करनी थी, लेकिन वह निर्धारित तिथि पर नहीं पहुंचा। बाद में एक कुक और तीन पोर्टर रास्ते में सुरक्षित मिले। उन्हीं से बाकी सदस्यों के फंसने और फिर लापता होने की सूचना मिली। हेलीकाप्टर से दो बार रेकी के बावजूद उनका पता नहीं चला।

मंगलवार और बुधवार को दो-दो शव मिलने के बाद गुरुवार को दो पुरुषों के शव बरामद हुए। अब तक चार शव हेलीकाप्टर से उत्तरकाशी जिला अस्पताल लाए गए हैं। गुरुवार को मिले शव शुक्रवार को हेलीकाप्टर से लाए जाएंगे। वहीं, लखनऊ निवासी सगी बहनों के शव पोस्टमार्टम के बाद वाहन से देहरादून पहुंचाए गए। यहां से उन्हें  एंबुलेंस के जरिये लखनऊ पहुंचाया जा रहा है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button