आपदा प्रबंधनउत्तराखंडजागरूकता

भूकंप से बचाव को जागरूक किये जायेंगे लोग

People will be made aware about earthquake safety

खबर को सुनें


भूकंप से बचाव को जागरूक किये जायेंगे लोग

भूकम्प की दृष्टि से अत्यधिक सम्वेदनशील है उत्तराखण्ड 

देहरादून, 26 सितम्बर 2025 : भूकम्प की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील जोन-5 में आने वाले उत्तराखण्ड में भूकम्प जोखिम और उससे होने वाले मानवीय व आर्थिक नुकसान को कम करने पर राज्य सरकार गंभीरता से काम कर रही है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखण्ड भूकम्प जोखिम मूल्यांकन एवं शमन (UERAM) से संबंधित बैठक आयोजित हुई। बैठक में आईआईटी रुड़की और वाडिया हिमालयन भू-विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक भी शामिल हुए।
मुख्य सचिव ने कहा कि भूकम्प जैसी आपदा से बचाव के लिए जनता को जागरूक करना सबसे ज़रूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रदेश में एक भूकम्प जागरूकता दिवस तय किया जाए और नियमित मॉक ड्रिल कराई जाए, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।
उन्होंने निर्देश दिए कि यूएसडीएमए विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों के साथ विस्तृत एमओयू (समझौता ज्ञापन) तैयार करे। वाडिया संस्थान ग्लेशियर लेक के अध्ययन पर कार्य करेगा, वहीं आईआईटी रुड़की भूकम्प जोखिम मूल्यांकन और शमन पर फोकस करेगा। इसके अलावा भवन निर्माण में भूकम्प संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए विशेष मानक तय करने पर बल दिया गया। साथ ही, सीबीआरआई के साथ भूकम्परोधी भवनों से जुड़ा एमओयू किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
बैठक में सचिव विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव आनन्द स्वरूप सहित आईआईटी रुड़की, वाडिया संस्थान और सीबीआरआई के वैज्ञानिक मौजूद रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button