आपदा

धराली आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया मोल्यार फाउंडेशन, देखें वीडियो

Molyar Foundation came forward to help the Dharali disaster victims

खबर को सुनें


धराली आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया मोल्यार फाउंडेशन, देखें वीडियो

टिहरी , 08 सितंबर 2025 : धराली क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए मोल्यार फाउंडेशन ने सराहनीय पहल की है। आज टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल से फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की और राहत सहायता प्रदान की।
फाउंडेशन की ओर से धराली आपदा प्रभावितों के लिए ₹2 लाख का चेक जिलाधिकारी को सौंपा गया। साथ ही, आपदा प्रबंधन विभाग को 200 राहत किट भी प्रदान की गईं। इन किटों में चायपत्ती, चीनी, चावल, टूथपेस्ट, टूथब्रश, कपड़े, चप्पल जैसी आवश्यक सामग्री शामिल थी।
जिलाधिकारी ने इन राहत किटों का वितरण कोटी कॉलोनी के पास स्थित अस्थायी मद्रासी बस्ती में किया, जहां हाल की बारिश के कारण कई परिवारों का जरूरी सामान क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और फौरी राहत भी पूर्व में उपलब्ध कराई जा चुकी है।
मोल्यार फाउंडेशन के संस्थापक विनोद लेखवार ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी हमेशा अपने प्रदेश के साथ खड़े हैं और इस कठिन समय में पीड़ितों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। जिलाधिकारी ने फाउंडेशन के इस योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से आपदा पीड़ितों को राहत और संबल मिलता है ।
इस मौके पर गुड्डी थपलियाल, रमेश लेखवार, संगीता सेमवाल, अनीता लेकवार, शशि डबराल, अंजलि बलूनी, संतोषी भंडारी, संजय, अजय, टिकेंद्र, पप्पू राम एवं आशीष चमोली उपस्थित रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button