
1 सितंबर, 2025: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में अतिवृष्टि और भूस्खलन से आ रही आपदाओं के बीच पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान सीमा के पास आए शक्तिशाली भूकंप ने कई गांवों को तबाह कर दिया है।भूकंप में 600 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि इससे दोगुने से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
भूकंप रविवार देर रात करीब 11:47 बजे आया, जिसकी तीव्रता 6.0 और केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर से 27 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में बताया जा रहा है।यह महज आठ किलोमीटर की गहराई में था।
जलालाबाद एक चहल-पहल वाला व्यापारिक शहर है।इसकी आबादी लगभग तीन लाख है।



