उत्तराखंडयातायात

देहरादून में आज बंद रहेंगे कई रूट… देखें नया ट्रैफिक प्लान

‘नोरा–बादशाह’ शो और UPL फाइनल के लिए लागू किया गया नया ट्रैफिक प्लान

खबर को सुनें


देहरादून, 5 अक्टूबर 2025 :  राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) के फाइनल मैच और ‘नोरा फतेही–बादशाह’ शो के लिए देहरादून पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। शनिवार शाम 3 बजे से 6 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना के चलते पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग और विशेष पार्किंग व्यवस्था की घोषणा की है।

देहरादून ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम स्थल के आसपास खाली मैदानों में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों एल्मुड़ी रोड, राजपुर रोड, एफआरआई, एमकेपी चौक और बल्लूपुर चौक से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं। इसी प्रकार फत्तेपुर, गढ़ी कैंट, मोथरोवाला और सहस्रधारा की ओर से आने वाले दर्शकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

गलत पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करते हुए ऐसे वाहनों को क्रेन से उठाया जाएगा और ₹1200 का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए दो ट्रैफिक क्रेन तैनात की गई हैं। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 10 ट्रैफिक मोबाइल टीमें और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।

पुलिस ने बताया कि आवश्यक सेवाओं जैसे एंबुलेंस, फायर सर्विस और पुलिस वाहनों के लिए मार्ग खुला रहेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। किसी भी सहायता के लिए डायल 112 या ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 7579278154 पर संपर्क किया जा सकता है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button