चारधाम यात्रा

अनुकूल नहीं था मौसम, केदारनाथ के शुरू नहीं हो पाईं उड़ान

The weather was not favorable, flights to Kedarnath could not start

खबर को सुनें


अनुकूल नहीं था मौसम, केदारनाथ के शुरू नहीं हो पाईं उड़ान

  • खराब विजिबिलिटी और लगातार बारिश के कारण सोमवार से नहीं हो पाया हेली सेवा का संचालन

रुद्रप्रयाग, 15 सितंबर 2025: केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं को दोबारा शुरू करने में खराब मौसम ने बाधा डाल दी है। लगभग दो महीने के बाद सोमवार से हेली सेवा शुरू की जानी थी। लेकिन खराब विजिबिलिटी और लगातार बारिश के कारण हेली सेवा का संचालन नहीं हो पाया। अब मौसम साफ होने पर ही मंगलवार से उड़ानें फिर से शुरू होने की उम्मीद है।
इस साल 2 मई को शुरू हुई हेली सेवाओं को उत्तरकाशी और केदारघाटी में हुए हेलीकॉप्टर हादसों के कारण अस्थायी तौर पर रोक दिया गया था। IRCTC की वेबसाइट पर 10 सितंबर से दोबारा बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें 22 सितंबर तक की सभी सीटें भर चुकी हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, गृह सचिव शैलेश बगौली की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय समिति ने एक नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की है। अब हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन इसी नई SOP के नियमों के अनुसार किया जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक केदारनाथ क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, जिससे हवाई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले मौसम और हेली सेवा की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button