क्राइम

सलाखों के पीछे ले गया लाइक और व्यूज पाने का शौक

The hobby of getting likes and views landed him behind bars

खबर को सुनें


सलाखों के पीछे ले गया लाइक और व्यूज पाने का शौक

ज्यादा से ज्यादा लाइक और व्यूज पाने को तमंचे से की फायरिंग और फिर  इंस्‍टा पर डाल दिया उसका वीडियो, तीन युवक गिरफ़्तार

देहरादून, 13 सितंबर 2025 :  सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने का जुनून तीन युवकों को महंगा पड़ा। इंस्टाग्राम पर अवैध तमंचे से फायरिंग का वीडियो पोस्ट करने पर देहरादून पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो देसी तमंचे भी बरामद किए गए हैं।
मामले का खुलासा तब हुआ जब कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, जिनमें युवक खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करते हुए फायरिंग कर रहे थे। इन वीडियो को गंभीरता से लेते हुए, एसएसपी देहरादून ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
रायवाला पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि ये वीडियो छिद्दरवाला फ्लाईओवर के पास बनाए गए थे। पुलिस ने मुखबिरों की मदद से तीनों आरोपियों – दीपक, भूपेंद्र और दीपांशु को धर दबोचा। पूछताछ में दीपक ने बताया कि उसने ये तमंचे सहारनपुर से खरीदे थे। उसने फ्लाईओवर के नीचे फायरिंग कर वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। बाद में उसने एक तमंचा अपने चचेरे भाई दीपांशु को दे दिया और दूसरा अपने एक दोस्त को बेच दिया। दीपांशु ने भी अपने दोस्तों पर रौब जमाने के लिए तमंचे के साथ वीडियो बनाया।
पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने साफ चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button