उत्तराखंड

डाग लवर सावधान! अब ये किया तो देना होगा 5000 जुर्माना

देहरादून नगर निगम ने कुत्तों के बढ़ते हमलों को देखते हुए बनाई नई नीति

खबर को सुनें


देहरादून। अगर आपने भी कुत्ता पाल रखा है तो इन नियमों को जान लीजिए, वरना भविष्य में मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। अब देहरादून नगर निगम ने पालतू कुत्तों के मालिकों के लिए नियम कड़े कर दिए हैं। इसके तहत खुले में मानकों के विपरीत कुत्तों को घुमाने पर तीन से पांच हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही खुले में पालतू कुत्ते का मल त्याग कराने पर भी पांच हजार जुर्माना वसूला जाएगा।

शहर में कुत्तों के बढ़ते हमले को देखते हुए नगर निगम की बोर्ड बैठक में एक सशक्त नीति को मंजूरी दी गई है। इसके तहत अब हमलावर आवारा कुत्तों पर नियंत्रण, पालतू कुत्तों के लिए कड़े मानक और पशु प्रेमियों के लिए भी सख्त नियम लागू होंगे। नगर निगम एनजीओ के माध्यम से हमलावर कुत्तों को ट्रेनिंग देगा और स्वभाव सामान्य होने पर ही उसे छोड़ा जाएगा। डाग फीडिंग शेल्टर स्थापित किया जाएगा और पशु जन्म नियंत्रण केंद्र की क्षमता तीन गुना की जाएगी। नई नीति में पशु जन्म नियंत्रण केंद्र को आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया है। यहां डाग कैनल्स की संख्या को 72 से बढ़ाकर 200 किया जाएगा। इसके बाद केंद्र में एक साथ 400 कुत्ते रखे जा सकेंगे। इसके अलावा अब कुत्तों का वर्ष में तीन बार टीकाकरण किया जाएगा।

डाग फीडिंग शेल्टर में दे सकेंगे खाना
कुत्तों को व्यवस्थित तरीके से खाना खिलाने के लिए शहर के हर वार्ड में 20 से 25 डाग फीडिंग शेल्टर बनाए जाएंगे। पशु प्रेमी केवल इन शेल्टर में ही कुत्तों को खाना खिला सकेंगे। अन्यत्र खुले में खाना खिलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। आवारा कुत्तों की संख्या में कमी लाने के लिए एनजीओ को उनको गोद लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button