उत्तराखंडपुरस्कारयूथस्पोर्ट्स

लीजिए उत्तराखंडी पहाड़ी फुटबाल कप का आनंद

Enjoy the Uttarakhand Pahari Football Cup

खबर को सुनें


लीजिए उत्तराखंडी पहाड़ी फुटबाल कप का आनंद

तीन जनवरी से गूलरघाटी रोड स्थित भागीरथी एन्क्लेव ग्राउंड में हो रहा दो दिवसीय फुटबॉल कप का आयोजन

देहरादून, 28 दिसंबर 2025: आप फुटबॉल के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है। देहरादून के गूलरघाटी रोड स्थित भागीरथी एन्क्लेव ग्राउंड में तीन जनवरी से दो दिवसीय उत्तराखंडी पहाड़ी फुटबाल कप-2026 का आगाज हो रहा है। देशभर से कोई भी फुटबॉल टीम इसमें प्रतिभाग कर सकती है। टीम एंट्री की अंतिम तारीख दो जनवरी निर्धारित है।

देहरादून फुटबाल एकेडमी (डीएफए) और खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में एक जनवरी 2012 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। इसके अलावा ओपन एज ग्रुप के खिलाडी और 45 प्लस (जिनका जन्म 31 दिसंबर 1980 से पूर्व हुआ हो) भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। डीएफए अध्यक्ष एवं हेड कोच डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मैडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए जायेंगे।

इसके अलावा बेस्ट प्लेयर और बेस्ट गोल कीपर का इनाम भी दिया जायेगा। सभी खिलाड़ियों के लिए दोपहर के भोजन और चाय की व्यवस्था निःशुल्क है। कोई भी इच्छुक टीम एंट्री के लिए मोबाइल नंबर 9319895526 पर सम्पर्क कर सकती है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button