अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडराष्ट्रीयवैज्ञानिक शोध

आरोग्यटेक ने आईआईटी रुड़की को दान किया ‘प्राण प्लेटफॉर्म

ArogyaTech donates 'Pran Platform' to IIT Roorkee

खबर को सुनें


आरोग्यटेक ने आईआईटी रुड़की को दान किया ‘प्राण प्लेटफॉर्म’

अमेरिका की हेल्थ टेक स्टार्टअप कंपनी आरोग्यटेक के सहयोग से आईआईटी रुड़की में हाई-टेक हेल्थ रिसर्च को मिलेगी रफ्तार

रुड़की, 23 नवंबर 2025 :  स्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका की हेल्थ टेक स्टार्टअप कंपनी आरोग्यटेक ने आईआईटी रुड़की को अपना अत्याधुनिक स्वास्थ्य निगरानी मंच ‘प्राण प्लेटफॉर्म’ दान किया है। इसमें प्राण सेंसिंग डिवाइस के साथ दो विशेष सॉफ्टवेयर—प्राण कम्पेनियन और प्राण गाइड शामिल हैं, जो डिजिटल हेल्थ, मेडिकल टेक्नोलॉजी और एआई आधारित शोध को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे।

यह दान हर्षा एच और हासू पी. शाह फैमिली फाउंडेशन द्वारा किया गया है। समाजसेवी तथा उद्यमी हासू पी. शाह ने कहा कि तकनीकी नवाचार और सामाजिक बदलाव उनके इस प्रयास की मूल प्रेरणा हैं। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि आरोग्यटेक की युवा टीम वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

आरोग्यटेक के सह-संस्थापक एवं आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र अजय विक्रम सिंह ने इस पहल का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि यह योगदान अपने अल्मा मेटर के प्रति आभार व्यक्त करने का एक माध्यम है और इससे युवा शोधकर्ताओं को अत्याधुनिक हेल्थ इनोवेशन में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग की उन्नत तकनीक
प्राण प्लेटफॉर्म एक ही सिस्टम पर स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग, व्यक्तिगत स्वास्थ्य सलाह और दूरस्थ चिकित्सा सहायता की सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इसे भविष्य के लिए इस तरह विकसित किया जा रहा है कि यह बिना सुई चुभोए ब्लड शुगर जांच, कैंसर की प्रारंभिक स्क्रीनिंग और जीनोमिक टेस्टिंग तक में उपयोगी हो सके।

संस्थान के निदेशक प्रो. केके पंत ने इसे स्वास्थ्य तकनीक में बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म आईआईटी रुड़की के अनुसंधान को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उप निदेशक प्रो. यू. पी. सिंह ने कहा कि यह मंच छात्रों, शोधकर्ताओं और अस्पताल इकाई को स्वास्थ्य नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

आईआईटी रुड़की को उम्मीद है कि इस आधुनिक तकनीक के साथ स्वास्थ्य अनुसंधान को नई गति मिलेगी और संस्थान हेल्थ टेक इनोवेशन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button