तीर्थाटन

134 दिन में 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके केदारनाथ धाम

More than 15 lakh devotees have reached Kedarnath Dham in 134 days

खबर को सुनें


134 दिन में 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके केदारनाथ धाम

  • बीते वर्षों में 163 से लेकर 170 दिन में पहुंचे थे इतने श्रद्धालु 
रुद्रप्रयाग, 12 सितंबर 2025 : विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस साल की यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक 134 दिन में कुल 15,07,957 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। पूर्व के वर्षों में 163 से लेकर 170 दिन में इतने श्रद्धालु पहुंच पाये थे। जिला प्रशासन के अनुसार, प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त धाम पहुंच रहे हैं, जिससे यात्रा मार्ग पर रौनक बनी हुई है।
सुरक्षा और सुविधाओं को बनाए रखने के लिए पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें लगातार मुस्तैद हैं। यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए स्वास्थ्य, चिकित्सा, पेयजल, बिजली, संचार और आवास जैसी सभी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन और श्री बदरी-केदार मंदिर समिति लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है।
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मॉनसून के बाद यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
विधायक नौटियाल ने कहा कि 2013 की आपदा के बाद से प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में केदारपुरी का पुनर्निर्माण तेजी से हुआ है। उन्होंने हाल ही में आई आपदा के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए 1200 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का भी जिक्र किया, जिसे उन्होंने प्रधानमंत्री की उत्तराखंड के प्रति संवेदनशीलता का प्रमाण बताया। विधायक ने सभी यात्रियों को सुरक्षित और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button