अध्यात्मउत्तराखंडचारधाम यात्रातीर्थाटन

केदारनाथ धाम में शरद ऋतु की पहली बर्फ़बारी

Kedarnath receives its first snowfall of autumn

खबर को सुनें


केदारनाथ धाम में शरद ऋतु की पहली बर्फ़बारी

रुद्रप्रयाग, 6 अक्टूबर 2025:  बाबा केदार की नगरी केदारपुरी ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। सोमवार को अचानक हुई बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बावजूद इसके यात्रियों का उत्साह ज़रा भी कम नहीं हुआ है। इस सीज़न में अब तक 16 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। अब यात्रा समापन की ओर है। केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज के दिन, 23 अक्टूबर को, सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएँगे।

इस बीच मौसम विभाग ने यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सतर्क रहने को कहा है। मंगलवार को प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है। विशेषकर पिथौरागढ, बागेश्‍वर, उत्‍तरकाशी, रुद्रप्रयाग  और चमोली में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा 4000 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने विशेष रूप से आगाह किया है कि मंगलवार को कुछ स्‍थानों पर तेज बौछारों के साथ थंडर स्टॉर्म की आशंका है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चल सकती हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button