उत्तराखंडऑफबीटयूथ

दून में आज होगा तीन पुस्तकों का लोकार्पण

Three books will be released in Doon today

खबर को सुनें


दून में आज होगा तीन पुस्तकों का लोकार्पण

देहरादून, 27 दिसंबर 2025: साहित्यिक गतिविधियों के क्रम में रविवार को एक विशेष समारोह में कहानीकार सुरेश उनियाल के कहानी संग्रह ‘मेरी फंतासियां’, महेश दर्पण द्वारा संपादित ‘उत्तराखंड के कथाशिल्पी गंगा प्रसाद विमल’ व जितेन ठाकुर के कहानी संग्रह ‘एक टुकड़ा ज़िंदगी’ का लोकार्पण किया जाएगा।

समारोह में साहित्यकार, शिक्षाविद व साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की ओर से पुस्तकों का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। काव्यांश प्रकाशन की ओर से प्रकाशित ये कहानी संग्रह साहित्यिक रचनात्मकता, उत्तराखंड के साहित्यिक योगदान और जीवन के विविध अनुभवों को प्रस्तुत करते हैं।

साहित्यकार मुकेश नौटियाल ने बताया कि लोकार्पण के पश्चात कहानीकारों की कहानियां पर  संवाद के माध्यम से परिचर्चा भी की होगी। उन्होंने सभी साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button