अंतरराष्ट्रीयअवार्डउत्तराखंडयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

घर पंहुचते ही स्नेह पर नेह की वर्षा

As soon as he reached home, love showered on him

खबर को सुनें


घर पंहुचते ही स्नेह पर नेह की वर्षा

देहरादून, 9 नवंबर 2025 : महिला विश्व कप विजेता भारतीय टीम की सदस्य स्नेह राणा के दून पहुंचते ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर परिजनों और समर्थकों ने उन्हें मालाएं पहनाकर स्वागत किया। माता विमला देवी, बहन रूचि, जीजा दर्शन सिंह और कोच नरेंद्र शाह व किरन शाह भी मौजूद रहे।

नवी मुंबई में हुए महिला विश्व कप में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार खिताब जीता। स्नेह राणा ने कहा कि विश्व विजेता टीम का हिस्सा बनना उनके लिए बड़ा सम्मान है। उन्होंने बताया कि कई बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराना टीम की खास उपलब्धि रही। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और हर खिलाड़ी ने अपना शत–प्रतिशत योगदान दिया।

स्नेह ने कहा कि टीम का माहौल बेहद सकारात्मक है। वरिष्ठ खिलाड़ी लगातार युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दे रही हैं। नए खिलाड़ियों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य पर फोकस रखने से सफलता जरूर मिलती है।

स्नेहा के साथ दून पहुंचीं राष्ट्रीय क्रिकेटर मेघना ने कहा कि अब ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम को हराना मुश्किल नहीं रह गया है। देश की लड़कियां लगातार आक्रामक और आत्मविश्वासी क्रिकेट खेल रही हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button