अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटपर्यटनयूथ
अब नीती घाटी में वाइब्रेंट विलेज एडवेंचर ट्राफी की तैयारी
Now preparations underway for Vibrant Village Adventure Trophy in Niti Valley

अब नीती घाटी में वाइब्रेंट विलेज एडवेंचर ट्राफी की तैयारी
स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से जल्द घोषित की जाएगी ट्राफी के आयोजन की तिथि
गोपेश्वर, 30 सितंबर 2025: चमोली जिले की माणा घाटी में चीन सीमा पर माउंटेन टेरेन बाइकिंग (एमटीबी) चैलेंज प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद अब नीती घाटी में वाइब्रेंट विलेज एडवेंचर ट्राफी के आयोजन की तैयारी है। प्रतियोगिता दीपवाली के बाद आयोजित की जानी है। स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से जल्द इसकी तिथि घोषित की जाएगी।

एसोसिएशन की ओर से बीते चार वर्षों से माणा घाटी में समुद्रतल से 5,632 मीटर की ऊंचाई पर एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। माणा से 54 किमी आगे माणा पास तक जाने के लिए चमोली जिला प्रशासन से परमिट लेना पड़ता है। सुरक्षा कारणों से यहां आमजन की आवाजाही प्रतिबंधित है। इसी को देखते हुए यहां विश्व पर्यटन दिवस पर एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसके पीछे सोच यही है कि सीमांत क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियां तो बढ़ें ही, रोजगार के अवसर विकसित होने से द्वितीय रक्षापंक्ति को भी मजबूती मिले।





