उत्तराखंडऑफबीटपर्यटनमनोरंजनराष्ट्रीयसंस्कृति

आज से बदरीनाथ में बिखरेगी देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव की छटा

The Devbhoomi Cultural Festival will add its vibrant charm to Badrinath starting today.

खबर को सुनें


आज से बदरीनाथ में बिखरेगी देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव की छटा

‘हमारी विरासत, हमारा माध्यम’ थीम पर बदरीनाथ धाम स्थित टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में हाेगा यह आयोजन, स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, महिला व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पर्यटन को बढ़ावा देने में निभाएगा अहम भूमिका

देहरादून, 18 सितंबर 2026: उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के लिए सेना और चमोली जिला प्रशासन के सहयोग से दो दिवसीय ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026’ का आयोजन 19 सितंबर को बदरीनाथ धाम स्थित टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में किया जाएगा। महोत्सव की थीम ‘हमारी विरासत, हमारा माध्यम’ रखी गई है।

महोत्सव में गढ़वाली लोकनृत्य, लोक संगीत, विद्यालय और महाविद्यालयों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टाल शामिल होंगे। इसके अलावा सेना की ओर विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें सेना की राष्ट्र निर्माण और समाज के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया जाएगा। महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और सीमांत क्षेत्रों के जीवन को देशभर में प्रस्तुत करना है। यह आयोजन स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, महिला व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास करेगा।

इस दौरान स्थानीय कलाकारों, कारीगरों और उद्यमियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा। महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, चिकित्सा, पार्किंग और अन्य नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन और सेना ने सभी से महोत्सव में सहभागिता करने की अपील की है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button