अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटतीर्थाटनपर्यटनप्रेरणामनोरंजनयूथराष्ट्रीयसंस्कृतिस्पोर्ट्स

26 सितंबर से होगा माणा पास एमटीवी चैलेंज का आयोजन, पहले दिन बदरीनाथ परिक्रमा

Mana Pass MTV Challenge to be held from September 26; Badrinath Parikrama on the first day.

खबर को सुनें


26 सितंबर से होगा माणा पास एमटीवी चैलेंज का आयोजन, पहले दिन बदरीनाथ परिक्रमा

प्रतिभागी बदरीनाथ धाम से माणा तक विभिन्न तीर्थ व महत्वपूर्ण स्थलों से होते हुए लगाएंगे दौड़, पहली बार दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में शामिल की गई है बदरीनाथ परिक्रमा,  इसके तहत प्रतिभागी लगाएंगे 12.5 किमी की दौड़

देहरादून, 12 सितंबर 2026: इस बार 26 सितंबर से शुरू हो रही माणा पास एमटीवी चैलेंज के साथ बदरीनाथ परिक्रमा रन का भी आयोजन हो रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है। इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज माणा पास माउंटेन टेरेन बाइक प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण में पहले दिन बदरीनाथ परिक्रमा रन का आयोजन होगा। इस दौरान देश के कोने-कोने से आए प्रतिभागी बदरीनाथ धाम से माणा तक विभिन्न तीर्थ व महत्वपूर्ण स्थलों से होते हुए दौड़ लगाएंगे।

माणा पास एमटीवी चैलेंज प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से साइकिल रेस के शौकीन शामिल होते हैं। चार साल से निरंतर आयोजित हो रही है इस रेस को इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। इस बार माणा पास एमटीवी चैलेंज  प्रतियोगिता दो दिवसीय आयोजित हो रही है। इसके तहत पहले दिन बदरीनाथ परिक्रमा के नाम से बदरीनाथ धाम से माणा तक रेस होगी। माणा पास एमटीवी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी 12.5 किमी की इस रेस में हिस्सा लेंगे। वह एरावइल प्लाजा से बामणी गांव, लीलाढुंगी, नंदा मंदिर, उर्वशी मंदिर, भृगु धारा,  माणा झूला पुल, माणा गांव व घंटाकर्ण मंदिर से होते हुए वापस एरावइल प्लाजा पहुंचेंगे।

उत्तराखंड स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि 26  सितंबर को बदरीनाथ परिक्रमा रेस और 27 सितंबर को सुबह सात बजे से माणा पास एमटीवी प्रतियोगिता शुरू होगी। माणा पास तक 52 किमी की दूरी तय कर सरस्वती कुंड से साइकिल रेस आरंभ की जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 150 से अधिक प्रतिभागी सहमति दे चुके हैं। प्रतियोगिता के लिए 17 सितंबर तक पंजीकरण कराया जा सकता है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आधार कार्ड, पुलिस सत्यापन व स्वास्थ्य रिपोर्ट के आधार पर ज्योतिर्मठ तहसील से इनर लाइन परमिट जारी किया जाएगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button