अंतरराष्ट्रीयअध्यात्मउत्तराखंडऑफबीटतीर्थाटनधरोहरधर्म-परम्पराएंपर्यटनराष्ट्रीयसंस्कृति

पांच सितंबर से होने वाली नंदा देवी बड़ी जात की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

The preparations for the Nanda Devi Badi Jat, which will be held from September 5, have been finalized.

खबर को सुनें


पांच सितंबर से होने वाली नंदा देवी बड़ी जात की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

नंदा धाम कुरुड़ में बड़ी जात के आयोजन पर हुई चर्चा, जल्द मुख्यमंत्री से मिलेगा आयोजन समिति का शिष्टमंडल, आयोजन की व्यवस्थाओं पर होगी उनसे चर्चा, 19 पड़ावों से होकर गुजरेगी बड़ी जात, इनमें वाण गांव से आगे पांच निर्जन पड़ाव भी हैं शामिल, परंपरा के अनुसार 280 किमी का सफर तय करेगी बड़ी जात, होमकुंड में चौसिंग्या खाडू की विदाई के साथ होगी बड़ी जात की वापसी


देहरादून, 14 अगस्त 2026: चमोली जिले में पांच सितंबर से आयोजित होने वाली नंदा देवी बड़ी जात की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। 30 सितंबर तक चलने वाली बड़ी जात पांच सितंबर को नंदा धाम कुरुड़ से शुरू होगी। यह यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए 280 किमी का सफर तय कर होमकुंड में विराम लेगी। इनमें वाण गांव से आगे पांच निर्जन पड़ाव भी शामिल हैं।

नंदा देवी बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेन्द्र सिंह रावत (सेनि) की अध्यक्षता में नंदा धाम कुरुड़ में हुई बैठक में बताया गया कि बड़ी जात आयोजन समिति ने यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान यात्रा रूट पर पड़ने वाले गांवों की वस्तुस्थिति भी साझा की गई। थराली विधायक भोपाल राम टम्टा ने कहा कि यात्रा को लेकर एक शिष्टमंडल जल्द ही सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलकर उनसे आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा करेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने कहा कि मां नंदा देवी के आदेश के अनुसार ही कार्यक्रम आगे बढ़ेगा।

दशम द्वार भगवती, जाख देवता, बंड भूम्याल देवता, नंदकेसरी, द्यो सिंह देवता समेत अन्य देवी-देवताओं से जुड़े हक-हकूकधारियों कहा कहना था कि परंपराओं का निर्वाहन आवश्यक है। इसलिए यात्रा का आयोजन इसी वर्ष किया जा रहा है। यात्रा में मां नंदा भगवती और उनके धर्म भाई लाटू देवता के शामिल होंगे। यात्रा जब लाटू देवता के धाम पहुंचेगी तो वह स्वयं यात्रा की अगुआई करेंगे।

बैठक में  क्षेत्र पंचायत नंदानगर की प्रमुख हिमा नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख हीरा सिंह बिष्ट, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर सिंह रौतेला, विपिन फर्स्वाण, पूरन सिंह, हेमा देवी, परगना बधाण के नरेश गौड़, मंशा राम गौड़, अशोक गौड व प्रकाश गौड़ के अलावा समस्त गौड़ पुजारी, पंचायत प्रतिनिधि व हक-हकूकधारी शामिल हुए।

विदित हो कि श्री नंदा देवी राजजात समिति ने मलमास के चलते इस वर्ष आयोजित होने वाली राजजात को वर्ष 2027 में कराने का निर्णय लिया है। समिति का कहना था कि मलमास के कारण आयोजन की तिथि आगे खिसक गई हैं, जिससे इस वर्ष आयोजन संभव नहीं हो पाएगा, क्योंकि इस दाैरान मौसम अनुकूल नहीं रहता। समिति के अनुसार राजजात का कैलेंडर वर्ष 2027 में वसंत पंचमी पर जारी किया जाएगा। वहीं, नंदा देवी बड़ी जात आयोजन समिति ने इसे परंपरा का उल्लंघन बताते हुए इसी वर्ष बड़ी जात कराने की घोषणा की थी। वसंत पंचमी को बाकायदा इसका कैलेंडर भी जारी किया जा चुका है। हालांकि, आयोजन को लेकर हक-हकूकधारियों में मतभिन्नता थी, लेकिन अंतिम समय पर सभी आयोजन इसी वर्ष कराने पर सहमत हो गए।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button