उत्तराखंडयूथ

किच्छा में 1000 एकड़ में बनेगी स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप

Smart Industrial Township to be built on 1000 acres in Kichha

खबर को सुनें


किच्छा में 1000 एकड़ में बनेगी स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप

देहरादून, 9 अक्टूबर 2025 : उत्तराखंड में औद्योगिक विकास का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित PHD चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120वें वार्षिक सत्र में घोषणा की कि किच्छा में 1000 एकड़ भूमि पर राज्य की पहली स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित की जा रही है। यह परियोजना उत्तराखंड को निवेश और विनिर्माण के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक ₹3.56 लाख करोड़ के निवेश समझौते हो चुके हैं, जिनमें से ₹1 लाख करोड़ के प्रस्तावों पर काम शुरू हो चुका है। उत्तराखंड सरकार ने निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है और 30 से अधिक नीतियों के माध्यम से उद्योगों को गति दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि काशीपुर, सितारगंज, पंतनगर और रुद्रपुर में नए औद्योगिक पार्क और टाउनशिप विकसित किए जा रहे हैं। वहीं MSME उद्यमियों के लिए रुद्रपुर, हरिद्वार और सेलाकुई में ‘प्लग एंड प्ले’ फ्लैटेड फैक्ट्रियां तैयार की जा रही हैं।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में एचीवर्स और ‘स्टार्टअप रैंकिंग’ में लीडर स्टेट के रूप में उभर रहा है। सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश का अग्रणी ‘इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली स्टेट’ बनाना है।

उन्होंने बताया कि राज्य में यू-हब की स्थापना की जा रही है, जहां 60 करोड़ की लागत से स्टार्टअप्स को इनक्यूबेशन सुविधा मिलेगी, जबकि ₹200 करोड़ का वेंचर फंड युवाओं के नवाचार को प्रोत्साहन देगा। “हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड” के तहत राज्य के ऑर्गेनिक और पारंपरिक उत्पादों को एक वैश्विक पहचान देने का कार्य चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि देहरादून में 28 से 30 नवंबर 2025 तक आपदा प्रबंधन पर विश्व शिखर सम्मेलन (WSDM) आयोजित किया जाएगा, जिसमें जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन पर वैश्विक विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा — “मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सीमम गवर्नेंस के सिद्धांत पर हम उत्तराखंड को आत्मनिर्भर, निवेश के लिए अनुकूल और तकनीकी रूप से उन्नत राज्य बनाने के अपने संकल्प पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।”

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button