उत्तराखंडऑफबीटपर्यटनमनोरंजनयूथराष्ट्रीयसंस्कृतिस्पोर्ट्स

नंदा देवी स्लोप पर बर्फ कम हुई तो गौरसों में भी हो सकती है नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप

If the snow on the Nanda Devi slopes reduces, the National Skiing Championship may also be held in Gaurso

खबर को सुनें


नंदा देवी स्लोप पर बर्फ कम हुई तो गौरसों में भी हो सकती है नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप

औली से तीन किमी ऊपर है गौरसों का स्कीइंग स्लोप, इसके अलावा 10 नंबर टावर के पास पुराने स्लोप भी किया जा रहा आयोजन के लिए तैयार, औली में 12 फरवरी से होना है नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन

देहरादून, 6 फरवरी 2026: औली में 12 फरवरी से नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन होना है, इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। लेकिन, साथ में यह चिंता भी सता रही है कि कहीं आयोजन की तिथि आने तक नंदा देवी स्लोप बर्फविहीन न हो जाये, क्योंकि स्लोप की बर्फ इन दिनों तेजी आई पिघल रही है। इसी आशंका के मद्देनजर विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ
उत्तराखंड की तकनीकी समिति के निरीक्षण के बाद आयोजन के लिए प्लान-बी तैयार किया गया है। यानी  नंदा देवी स्लोप की  बर्फ पिघलती है तो खेलों का आयोजन 10 नंबर टावर के पास पुराने स्लोप के अलावा गौरसों में भी कराया जा सकता है।

नेशनल स्की कोच अजय भट्ट, आइटीबीपी के कोच नानक चंद्र व बिजेंद्र चौहान समेत देश के 13 राज्यों और आइटीबीपी, सेना व सीआरपीएफ की स्कीइंग टीमों के कोच व प्रबंधकों की शुक्रवार को आयोजित बैठक में नंदा देवी स्कीइंग स्लोप की समीक्षा की गई। ऑनलाइन हुई इस बैठक में तय हुआ कि अगर आयोजन से पूर्व औली में बर्फबारी नहीं हुई और नंदा देवी स्लोप पर बर्फ की कमी महसूस की गई तो खेलों का आयोजन 10 नंबर टावर के पास पुराने स्कीइंग स्लोप पर कराया जा सकता है। इसके अलावा औली से तीन किमी ऊपर गौरसों बुग्याल के स्कीइंग स्लोप को भी विकल्प के रूप में रखा गया है।

औली में बर्फ की कमी के चलते गौरसों के स्की स्लोप में पहले भी नेशनल गेम्स आयोजित कराए जा चुके हैं। नेशनल स्की कोच अजय भट्ट ने बताया कि गौरसों में खेलों के आयोजन को लेकर सभी टीमें उत्साहित हैं। वहां आवश्यकता से ज्यादा बर्फ है। साथ ही गौरसों भविष्य के लिए स्की खेलों का बेहतरीन आयोजन स्थल भी बन सकता है, क्योंकि यह वहां स्थित स्लोप को विकसित करने का एक अच्छा मौका होगा। वैसे फिलहाल नंदा देवी स्लोप और 10 नंबर टावर के पास खेलों के लिए पर्याप्त बर्फ मौजूद है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button