उत्तराखंडडरभालू का आतंक

भालुओं के आतंक से सबसे ज्यादा त्रस्त है गढ़वाल

Garhwal is the most affected by the terror of bears

खबर को सुनें


भालुओं के आतंक से सबसे ज्यादा त्रस्त है गढ़वाल

देहरादून, 26 नवंबर 2025: उत्तराखंड में गुलदार के हमलों के बीच भालुओं ने भी अपने खतरनाक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालात इतने चिंताजनक हो चुके हैं कि पूरे उत्तराखंड में जानवरों से सबसे ज्यादा खतरा अब भालुओं से देखने को मिल रहा है। वन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में इस वर्ष जनवरी से अब तक भालू के हमलों में 69 लोग घायल हुए और पांच लोगों की जान चली गई। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 58 घायलों और सभी मौतों के मामले सिर्फ गढ़वाल मंडल से सामने आए हैं। कुमाऊं में भालू हमलों के केवल 11 मामले दर्ज हुए हैं।

गढ़वाल क्षेत्र में चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग ज़िले इस खतरे के बड़े केंद्र बन गए हैं। चमोली में 22, पौड़ी में 18 और रुद्रप्रयाग में 14 लोग भालुओं की हिंसा का शिकार हुए हैं। भोजन की तलाश में गांवों की ओर भटकते भालू अचानक घरों और खेतों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शाम होते ही गांवों में भय का माहौल छा जाता है।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग को त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि गढ़वाल में क्विक रिस्पांस टीमों की अतिरिक्त तैनाती, गश्त बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तेज करने के उपाय किए जा रहे हैं।

प्रमुख सचिव वन आर.के. सुधांशु ने कहा कि कैमरा ट्रैप और पगमार्क के जरिए भालू गतिविधि वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग प्रतिदिन अपनी कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेज रहा है।

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि यह समस्या तात्कालिक नहीं, बल्कि लंबे समय से बढ़ती जा रही है। यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं ढूंढ़ा गया, तो आने वाले दिनों में भालुओं का खतरा और भी भयावह रूप ले सकता है। वहीं, ग्रामीणों की उम्मीद सरकार से है कि जल्द से जल्द उन्हें इस डर से राहत मिले।

 ये ज़िले बने हॉट स्पॉट

चमोली : 22 घायल
पौड़ी गढ़वाल : 18 घायल
रुद्रप्रयाग : 14 घायल

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button