अखिल भारतीय अखाड़ा परिषदअध्यात्मउत्तराखंडकुंभ मेला तैयारियांधर्म-परम्पराएंबैठकराष्ट्रीयसंस्कृति
अर्द्धकुंभ-2027 : 14 जनवरी से होगा शुरू, पहली बार होंगे चार अमृत स्नान
Ardha Kumbh-2027: Starting January 14, there will be four Amrit Snans for the first time

अर्द्धकुंभ-2027 : 14 जनवरी से होगा शुरू, पहली बार होंगे चार अमृत स्नान
हरिद्वार अर्द्धकुंभ में होंगे कुल 10 स्नान, 20 अप्रैल को अंतिम स्नान के साथ लेगा विराम
हरिद्वार, 30 नवंबर 3KM : वर्ष 2027 में होने वाला हरिद्वार अर्द्धकुंभ मकर संक्रांति पर्व पर 14 जनवरी से शुरू होगा। इस कुम्भ में कुल 10 स्नान होंगे, जिनमें चार अमृत स्नान भी शामिल हैं और पहली बार आयोजित हो रहे हैं। इससे पूर्व के अर्द्धकुंभों में ये पर्व स्नान के तौर पर होते रहे हैं। यह निर्णय 28 नवंबर को हरिद्वार में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आयोजित सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों की बैठक में लिया गया।
अब तक अर्द्धकुंभ में अमृत स्नान को लेकर अखाड़े एकमत नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन इस बैठक में वह अमृत स्नान के लिए राजी हो गए। हालांकि, यह अर्द्धकुंभ की परंपरा नहीं है। इस निर्णय से यह तय हो गया का अर्द्धकुंभ का आयोजन पूर्णकुम्भ की तरह ही होगा। जाहिर है, ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ना भी तय है। बैठक में श्रीमहंत रवींद्र पुरी (निरंजनी), श्रीमहंत कौशल
गिरि, श्रीमहंत हरि गिरि, श्रीमहंत रविंद्र पुरी (महानिर्वाणी), श्रीमहंत वैष्णव दास, श्रीमहंत राजेंद्र दास, श्री महंत भगतराम दास समेत सभी अखाड़ों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
अर्द्धकुंभ-2027 के प्रमुख पर्व स्नान
• 14 जनवरी : मकर संक्रांति
• 6 फरवरी : मौनी अमावस्या
• 11 फरवरी : वसंत पंचमी
• 20 फरवरी : माघ पूर्णिमा
अर्द्धकुंभ-2027 के चार अमृत स्नान
• 6 मार्च : महाशिवरात्रि
• 8 मार्च : सोमवती अमावस्या
• 14 अप्रैल : मेष संक्रांति
• 20 अप्रैल : चैत्र पूर्णिमा
अर्द्धकुंभ-2027 के दो अन्य स्नान
7 अप्रैल : नव संवत्सर
15 अप्रैल : रामनवमी



