उत्तराखंडऊर्जाऑफबीट

तीनों ऊर्जा निगमों में लागू हो विजिलेंस मैकेनिज्म

Vigilance mechanism should be implemented in all three energy corporations

खबर को सुनें


तीनों ऊर्जा निगमों में लागू हो विजिलेंस मैकेनिज्म

देहरादून, 10 अक्टूबर 2025 : उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवाएँ और पारदर्शी प्रशासन देने के उद्देश्य से सचिवालय में शुक्रवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की 125वीं बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में ऊर्जा निगमों के कार्यप्रणाली सुधार, विजिलेंस मैकेनिज्म, तकनीकी नवाचार और वित्तीय अनुशासन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

मुख्य सचिव ने कहा कि जनता से सीधे जुड़े बिजली प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि अगले वित्तीय वर्ष का बजट फरवरी-मार्च तक बोर्ड से स्वीकृत किया जाए ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर शुरू हो सके। साथ ही, प्रोजेक्ट्स की लागत घटाने और सस्ते ऋण प्राप्त करने के लिए वित्तीय एजेंसियों से लगातार संवाद बनाए रखने को कहा।

बैठक में यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल—तीनों ऊर्जा निगमों में विजिलेंस मैकेनिज्म लागू करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने सचिव (विजिलेंस) के साथ बैठक कर शीघ्र पारदर्शी निगरानी प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उपभोक्ता हितों की रक्षा और अनियमितताओं की रोकथाम में कारगर साबित होगी।

मुख्य सचिव ने 1 जनवरी 2026 से यूपीसीएल में ईआरपी सिस्टम लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सेवाएँ अधिक सुलभ होंगी और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने त्रैमासिक प्रदर्शन समीक्षा को अनिवार्य बताते हुए कहा कि इससे निगमों की प्रगति का आंकलन और सुधार की दिशा तय की जा सकेगी।

नई तकनीकों के प्रयोग पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी तकनीक को अपनाने से पहले सीमित स्तर पर उसका परीक्षण किया जाए ताकि विफल प्रयोगों से नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने सभी निगमों से पेशेवर दृष्टिकोण अपनाने और परियोजनाओं के लिए टेक्नो-इकोनॉमिक फीजीबिलिटी परीक्षण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, स्वतंत्र निदेशक पराग गुप्ता, बी.पी. पाण्डेय, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव, यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल और पिटकुल के एमडी पी.सी. ध्यानी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button