उत्तराखंडयूथस्पोर्ट्स

इस दिन शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे मुकाबले

खबर को सुनें


देहरादून। उत्तराखंड प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन 23 सितंबर से शुरू होगा। लीग के दूसरे सीजन में सात पुरुष और चार महिला टीम शामिल होंगी। पिछले सीजन में पांच पुरुष और तीन महिला टीमों ने लीग में प्रतिभाग किया था। इसकी घोषणा गुरुवार को उत्तराखंड क्रिकेट संघ (सीएयू) ने की।

लीग के सभी 30 मैच देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग के आयोजक एसएसपी आरसी स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट होंगे। यह सीजन महिला प्रतियोगिता के साथ शुरू होगा, जिसमें चार टीम चार दिन तक खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। महिलाओं का फाइनल 26 सितंबर को होगा। इसके अगले दिन 27 सितंबर से पुरुषों की प्रतियोगिता शुरू होगी, जिसमें सात टीमों के बीच एक सप्ताह तक 21 लीग मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद एलिमिनेटर और फाइनल चार व पांच अक्टूबर को होंगे।

सीएयू के सचिव माहिम वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड प्रीमियर लीग युवा खिलाड़ियों को आईपीएल और डब्ल्यूपीएल जैसे उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेलने का मौका देती है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button