उत्तराखंडऊर्जाऑफबीटराष्ट्रीय

विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टेल रेस टनल का ब्रेकथ्रू

Breakthrough of tail race tunnel of Vishnugad-Pipalkoti Hydroelectric Project

खबर को सुनें


विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टेल रेस टनल का ब्रेकथ्रू

तीन किमी लंबी और 9.2 मीटर व्यास की इस टेल रेस टनल के लगभग एक किमी हिस्से में पूरा हो चुका है ओवर लाइनिंग कार्य, उत्तराखंड के चमोली जिले में बन
रही है यह रन-आफ-द-रिवर परियोजना

देहरादून, 18 फरवरी, 2026: टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कार्पोरेशन (टीएचडीसी) इंडिया लिमिटेड ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 444 मेगावाट क्षमता की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टेल रेस टनल (टीआरटी) का सफलतापूर्वक ब्रेकथ्रू किया है। यह रन-आफ-द-रिवर परियोजना उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर बन रही है। यह हिमालय का संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।

3.1 किमी लंबी और 9.2 मीटर व्यास की टेल रेस टनल इस परियोजना की एक अहम भूमिगत घटक है, इसके जरिये विद्युत उत्पादन के पश्चात जल को पुन नदी में
प्रवाहित किया जाता है। टनल के लगभग एक किमी हिस्से में ओवर लाइनिंग कार्य पूरा किया जा चुका है, जो परियोजना के तय समय सीमा में बनकर तैयार होने की
उम्मीद जगाता है। टेल रेस टनल यह ब्रेकथ्रू बेहद चुनौतीपूर्ण भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों के बीच हासिल किया गया।

टनल की खुदाई के दौरान कई स्थानों पर कैविटी निर्माण, शीयर जोन, भारी जल रिसाव और कीचड़ प्रवाह जैसी जटिल समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक फेज पर तो बार-बार कैविटी सक्रिय होने और तीव्र जल प्रवाह के कारण खुदाई का कार्य अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। ऐसे में रणनीतिक रूप से विपरीत दिशा से कार्य को आगे बढ़ाया गया। कमजोर एवं जल-संतृप्त चट्टानी क्षेत्र को सुरक्षित पार करने के लिए पाइप रूफिंग, ग्राउटिंग, शार्टक्रीटिंग, प्रोब ड्रिलिंग और मल्टी-ड्रिफ्टिंग जैसी उन्नत स्थिरीकरण तकनीकों का वैज्ञानिक ढंग से प्रयोग किया गया।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button