उत्तराखंडकानून व्यवस्थाक्राइम

कट्टे में मिली थी युवती की लाश, 868 दिन बाद भी अनसुलझी पहेली

The body of a young woman was found in a sack, a mystery that remains unsolved even after 868 days

खबर को सुनें


कट्टे में मिली थी युवती की लाश, 868 दिन बाद भी अनसुलझी पहेली

रुड़की, 26 अक्टूबर 2025 : बहादराबाद थाना क्षेत्र में पतंजलि से पहले पुल के नीचे नदी किनारे प्लास्टिक के कट्टे में बंद मिली युवती की लाश का रहस्य अब तक अनसुलझा है। 10 जून 2023 की सुबह यह शव भैंसा-बुग्गी चलाने वाले व्यक्ति को दिखाई दिया। कट्टे से बाहर निकले पैरों को देखकर उसने पुलिस को सूचना दी।

जांच में यह पता चला कि युवती की उम्र लगभग 20 से 25 साल थी। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे, गले पर रस्सी के निशान और शरीर पर चोट के कई निशान थे। हत्या की पुष्टि के बावजूद मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी और न ही हत्यारों का कोई सुराग मिला।

पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई टीमें गठित कीं। सीआईयू और थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब तक जांच का दायरा फैलाया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और नदी किनारे के गांवों में पूछताछ की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस को शक था कि हत्या कहीं और हुई और शव हरिद्वार लाकर फेंका गया।

युवती के डीएनए सैंपल सुरक्षित कराए गए, लेकिन किसी भी परिवार ने शव पर दावा नहीं किया। इस लंबी और थकाऊ जांच के बाद, 25 अक्टूबर 2025 को पूरे 868 दिन बाद, पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस में फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगाकर फाइल बंद कर दी।

एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भविष्य में यदि कोई नया सबूत या जानकारी मिलती है तो जांच फिर से शुरू की जा सकती है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button