पेपर लीक प्रकरण

एसआईटी करेगी पेपर लीक प्रकरण की जांच, हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज करेंगे निगरानी 

SIT to investigate paper leak case, supervised by retired High Court judge

खबर को सुनें


एसआईटी करेगी पेपर लीक प्रकरण की जांच, हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज रगे निगरानी

देहरादून, 24 सितम्बर 2025 : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की हालिया परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों की जांच अब विशेष जांच टीम (एसआईटी) करेगी। जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश इसकी निगरानी करेंगे।
मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार के लिए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और अभ्यर्थियों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में बीते रविवार को हुई परीक्षा से जुड़ी सभी शिकायतों की जांच एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में गठित एसआईटी करेगी। यह टीम प्रदेशभर में जांच करेगी।
उन्होंने बताया कि एसआईटी और रिटायर जज जिलों का दौरा करेंगे और अभ्यर्थियों व अन्य लोगों से सीधे जानकारी प्राप्त करेंगे। एक माह के भीतर जांच पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस दौरान आयोग परीक्षा से जुड़ी कोई नई कार्रवाई नहीं करेगा।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि जांच में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खासतौर पर हरिद्वार स्थित विवादित परीक्षा केंद्र में यदि किसी की लापरवाही पाई गई, तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकार के लिए छात्रों का हित सर्वोपरि है और परीक्षा प्रणाली पर उनका विश्वास बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button