Online plateform

श्रमायुक्त कार्यालय ने ऑनलाइन लेबर सेस मैनेजमेंट सिस्टम किया लागू

Labor Commissioner's Office implemented online labor cess management system

खबर को सुनें


श्रमायुक्त कार्यालय ने ऑनलाइन लेबर सेस मैनेजमेंट सिस्टम किया लागू

देहरादून, 17 सितंबर। उत्तराखंड श्रमायुक्त कार्यालय ने श्रम कल्याण प्रशासन में डिजिटल क्रांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ऑनलाइन लेबर सेस मैनेजमेंट सिस्टम को सफलतापूर्वक लागू किया है। यह पहल राज्य में न केवल पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा दे रही है, बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में भी उभर रही है।
अब तक लेबर सेस का आकलन और जमा पूरी तरह ऑफलाइन प्रणाली पर आधारित था, जिससे अनियमितताओं और विभागीय शिथिलता की शिकायतें आम थीं। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) ने बिना किसी सरकारी या विभागीय व्यय के एक अभिनव ऑनलाइन समाधान तैयार किया और उसे धरातल पर उतारा। इस परियोजना में एचडीएफसी बैंक ने अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत सहयोग दिया।
नए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का प्रभाव उल्लेखनीय रहा है। इसके लागू होने के बाद सिर्फ एक वर्ष में राजस्व में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और करीब 10,000 प्रतिष्ठानों का पंजीकरण इस प्रणाली से जोड़ा गया है। सेस प्रबंधन की पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही में भी अभूतपूर्व सुधार दर्ज किया गया है।
इस नवाचार को भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री, सचिव और संयुक्त सचिव ने सराहते हुए अन्य राज्यों में भी लागू करने योग्य मॉडल पहल बताया है। इसी क्रम में आज भारत सरकार के संयुक्त सचिव अशुतोष की अध्यक्षता में इसकी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिकृति को लेकर चर्चा आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड से श्रमायुक्त पी.सी. डुम्का, परियोजना प्रमुख (UKBOCW) श्रीमती दुर्गा चमोली और एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button