उत्तराखंडदुर्घटनायातायात

दो हादसों में एक की गई जान, एक को एसडीआरएफ ने बचाया

One person died in two accidents, one was saved by SDRF

खबर को सुनें


दो हादसों में एक की गई जान, एक को एसडीआरएफ ने बचाया

घनसाली, 23 नवंबर 2025 ; टिहरी जनपद के घनसाली क्षेत्र में बीते 24 घंटों के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक दुर्घटना में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई ने एक गंभीर घायल की जान बचा ली।

पहला हादसा बढ़ियार गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही थाना घनसाली से एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुँची। बताया गया कि कार अनियंत्रित होकर करीब 50–60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और कार में सवार एकमात्र व्यक्ति बेलप सिंह गुसाईं (55 वर्ष) निवासी टिहरी गढ़वाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अंधेरा और दुर्गम भू-भाग की चुनौती के बीच एसडीआरएफ ने रेस्क्यू उपकरणों की मदद से शव को खाई से निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।

दूसरा हादसा देर रात पिलखी–बनजोरी मार्ग के पास घटित हुआ। यहां एक इको कार लगभग 500 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। एसडीआरएफ की टीम तुरंत रेस्क्यू अभियान में जुट गई। गहरी खाई और मुश्किल रास्ते के बावजूद टीम ने चालक धर्मानंद सेमवाल (55 वर्ष), निवासी ग्राम जमोलना, को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया, जहां से उन्हें एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया।

लगातार हो रहे सड़क हादसे पहाड़ी क्षेत्रों में परिवहन सुरक्षा और सड़क सुधार की आवश्यकता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई और साहसिक प्रयासों ने एक बार फिर साबित किया कि आपात स्थितियों में उनकी भूमिका जीवन रक्षक सिद्ध होती है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button