अध्यात्मउत्तराखंडचारधाम यात्राराष्ट्रीयसंस्कृति

यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे मुख्य सचिव

Chief Secretary reached Kedarnath to review the travel arrangements

खबर को सुनें


यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे मुख्य सचिव

रुद्रप्रयाग, 22 अक्टूबर 2025 – मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को पवित्र केदारनाथ धाम का दौरा कर यात्रा व्यवस्थाओं और पुनर्निर्माण कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने धाम में चल रहे विभिन्न फेज़ों के निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निष्पादन की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने भगवान बाबा केदारनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सौंदर्य और धार्मिक आस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर को कपाट शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं, इसके बाद भी धाम में सुरक्षा, सामग्री संरक्षण और बर्फबारी की स्थिति में रखरखाव की पूरी तैयारी हो।

उन्होंने वर्ष 2026 की यात्रा सत्र की तैयारी तुरंत शुरू करने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी व्यवस्थाओं की पूर्व योजना बनाई जाए ताकि यात्रियों को अगले सत्र में बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, संचार, परिवहन, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, मुख्य कार्याधिकारी मंदिर समिति विजय थपलियाल, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, अधिशासी अभियंता डी.डी.एम. विनय झिंकवाण और ए.आर.टी.ओ. धर्मेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव ने धाम क्षेत्र में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम अब पूरे देश में पुनर्निर्माण और आस्था का प्रतीक बन चुका है, और सरकार का लक्ष्य केवल भौतिक निर्माण नहीं बल्कि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और दिव्य अनुभव सुनिश्चित करना है I

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button