ऑफबीट

बड़े सपने साकार कर रहीं छोटे गांव की बेटियां

Daughters of the Sun became an example in Mandakini Valley.

खबर को सुनें


बड़े सपने साकार कर रहीं छोटे गांव की बेटियां

मन्दाकिनी वैली में मिसाल बनीं सन की बेटियां 

रुद्रप्रयाग, 25 सितंबर2025 : मन्दाकिनी घाटी में स्थित अगस्त्यमुनि विकासखंड की ग्राम पंचायत सन की महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि यदि अवसर और सहयोग मिले तो छोटे गांव भी बड़े सपनों को साकार कर सकते हैं।
प्रदेश सरकार की ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि ग्रामोत्थान परियोजना के तहत यहां स्थापित मिलेट बेकरी यूनिट अब पूरे इलाके के लिए उम्मीद की किरण बन चुकी है। इस यूनिट का संचालन पूरी तरह स्थानीय महिलाओं के हाथों में है। वे मंडुवे के बिस्कुट, पौष्टिक बर्फी, चौलाई के लड्डू, ब्रेड, क्रीम रोल, बन और रस्क जैसे जैविक उत्पाद तैयार कर रही हैं।
यह पहल न केवल गांव के उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद उपलब्ध करा रही है, बल्कि स्थानीय काश्तकारों को उनकी उपज का उचित मूल्य भी दिला रही है। गांव की महिलाओं की यह मेहनत एक ओर जहां आजीविका के नए अवसर पैदा कर रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त दिशा दे रही है।
परियोजना के अंतर्गत उन्नमित स्वायत्त सहकारिता नारी की 20 से अधिक महिलाओं को विशेषज्ञों से प्रशिक्षण मिला। उन्होंने उत्पादन तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण और उत्पाद प्रबंधन के गुर सीखे। आज वही महिलाएं आत्मविश्वास से इस यूनिट को सफलतापूर्वक चला रही हैं।
ग्राम पंचायत सन की यह पहल इस बात का प्रमाण है कि यदि महिलाओं को अवसर, प्रशिक्षण और सहयोग दिया जाए तो वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र की प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त कर सकती हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button