स्वास्थ्य

दर्द से मुक्ति दिलाती है फिजियोथेरेपी, सक्रिय जीवन की भी है कुंजी

Physiotherapy provides relief from pain and is also the key to an active life.

खबर को सुनें


दर्द से मुक्ति दिलाती है फिजियोथेरेपी, सक्रिय जीवन की भी है कुंजी

  • श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से एक दिवसीय सेमिनार

  • कंधे, गर्दन तथा पीठ दर्द के नैदानिक मूल्यांकन और उपचार कौशल पर जानकारियाँ साझा कीं

देहरादून, 22 सितंबर 2025 :  श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग ने सोमवार को एक दिवसीय सेमिनार और कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने मैनुअल थेरेपी के महत्व पर ज़ोर दिया और बताया कि यह कैसे दर्द को कम करके एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देती है। अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएँ दीं।
इस सेमिनार में कंधे, गर्दन और पीठ के दर्द जैसी सामान्य समस्याओं के निदान और उपचार के तरीकों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के डॉ. आर.पी. सिंह और डॉ. सोनिया गम्भीर, स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड साइंसेज की डीन डॉ. कीर्ति सिंह, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शारदा शर्मा, और प्रो. डॉ. नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ ने साझा किए अनुभव

मुख्य वक्ता के रूप में लंदन के अंतर्राष्ट्रीय इंस्ट्रक्टर डॉ. अभिषेक शर्मा मौजूद थे, जो एक अनुभवी मस्कुलोस्केलेटल और न्यूरो फिजियोथेरेपिस्ट हैं। उन्होंने 18 वर्षों के अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि फिजियोथेरेपी से फ्रोजन शोल्डर, सर्वाइकल स्पोंडलाइटिस, साइटिका और घुटने की समस्याओं जैसी जटिल बीमारियों का प्रभावी इलाज संभव है।
डॉ. शर्मा ने लाइव डेमो के माध्यम से मैनुअल थेरेपी, मोबिलाइजेशन तकनीकों और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ की बारीकियों को समझाया। उन्होंने कहा कि नियमित फिजियोथेरेपी न केवल दर्द से राहत दिलाती है, बल्कि मरीजों को लंबे समय तक आराम और एक सक्रिय जीवन जीने में भी मदद करती है।
इस सफल कार्यक्रम को आयोजित करने में डॉ. शमा परवीन, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. तबस्सुम, डॉ. सुरभि, डॉ. रविंद्र, डॉ. अकांक्षा, डॉ. अभिषेक, डॉ. सुशांत, डॉ. विशाल और डॉ. जयदेव ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. डॉ. नीरज कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button