उत्तराखंडबैठक

जांच की तो मिले 10 हजार फर्जी आयुष्मान कार्ड

Upon investigation, 10,000 fake Ayushman cards were found.

खबर को सुनें


जांच की तो मिले 10 हजार फर्जी आयुष्मान कार्ड

देहरादून, 16 अक्टूबर 2025 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देहरादून जिला प्रशासन ने फर्जी राशन और आयुष्मान कार्डों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की सख्ती के बाद अब तक जिले में 3600 राशन कार्ड और 10 हजार से अधिक फर्जी आयुष्मान कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट कहा कि पात्र लाभार्थियों के हक का धन या राशन किसी भी दशा में अपात्र लोगों तक नहीं पहुँचना चाहिए।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में राशन और आयुष्मान कार्ड सत्यापन की प्रगति पर चर्चा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि सत्यापन अभियान को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए, ताकि किसी भी पात्र परिवार को सरकारी योजनाओं से वंचित न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी सत्यापन कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रगति रिपोर्ट में क्लेमेंटाउन, सहसपुर, विकासनगर, ऋषिकेश, डोईवाला, कालसी और त्यूनी क्षेत्रों में सत्यापन की धीमी गति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और कई पूर्ति निरीक्षकों, एआरओ व एडीओ पंचायतों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 30 अक्टूबर तक 60 प्रतिशत सत्यापन कार्य पूरा नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों का वेतन न केवल जब्त किया जाएगा बल्कि प्रतिकूल प्रविष्टि भी दर्ज की जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल के अनुसार, देहरादून में कुल 3,83,352 राशन कार्ड हैं, जिनमें से 1,56,815 का सत्यापन पूरा हो चुका है। अब तक लगभग 40.91 प्रतिशत कार्डों का सत्यापन किया गया है। वहीं सीएमओ डॉ. एम.के. शर्मा ने बताया कि 1,26,960 आयुष्मान कार्डों का सत्यापन कार्य प्रगति पर है।

डीएम बंसल ने कहा, “राशन और आयुष्मान का हक केवल पात्र परिवारों को मिलेगा, अपात्रों को किसी भी सूरत में लाभ नहीं दिया जाएगा।” उन्होंने यह भी बताया कि पिछले माह प्रशासन ने फर्जी कार्ड बनाने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी।

इस बैठक में एसडीएम अपूर्वा सिंह, सीएमओ डॉ. एम.के. शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button