उत्तराखंडक्राइम

तमंचे के बल पर विवाहिता के अपहरण की कोशिश

ग्रामीणों पर की फायरिंग, पकड़कर पुलिस को सौंपा

खबर को सुनें


देहरादून। टिहरी जिले के कैंपटी थाना क्षेत्र में रविवार को तब सनसनी मच गई, जब सैंजी गांव में दो व्यक्तियों ने तमंचे के बल पर एक विवाहिता को अगवा करने का प्रयास किया। ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ग्रामीणों की सूझबूझ से आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम सैंजी निवासी सुशील ने हाल ही में पीड़िता से विवाह किया है। जबकि, पीड़िता के स्वजन ने उसकी शादी पहले सोबिर निवासी शरीफपुर थाना सिम्बावली, जनपद हापुड़ (उत्तर प्रदेश) से तय की थी। युवती पहले से सुशील को जानती थी और उसी से विवाह करना चाहती थी। इसी वजह से उसने सोबिर से विवाह करने से इंकार कर दिया और इसी सप्ताह सुशील से शादी कर ली। इससे नाराज सोबिर रविवार को अपने साथी सरदार सुखचैन सिंह निवासी ग्राम मुगलचक, थाना व जिला तरन तारन (पंजाब) के साथ सैंजी पहुंचा और तमंचे के बल पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी देते हुए साथ ले जाने लगा। आसपास के ग्रामीणों ने यह देखकर विरोध किया तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी।

इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। कैंपटी और थत्यूड़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। तब तक ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया था। हाथापाई में दोनों आरोपी घायल हो गए, उनको मसूरी चिकित्सालय भेजा गया है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button