उत्तराखंडडर

हल लगाने गया था ग्रामीण, गुलदार ने बनाया निवाला

Villager went to plough, leopard made him his prey

खबर को सुनें


हल लगाने गया था ग्रामीण, गुलदार ने बनाया निवाला

रुद्रप्रयाग, 30 अक्टूबर 2025 : रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनि के जोंदला पाली गांव में बुधवार सुबह गुलदार ने एक ग्रामीण को निवाला बना लियाI पाली मल्ली गांव के रहने वाले मनवर सिंह बिष्ट (55 वर्ष) पुत्र स्व. मोहन सिंह बिष्ट सुबह पांच बजे खेत में हल लगाने गए थे I इस बीच घात लगाये गुलदार ने उन पर हमला कर दिया I

जानकारी के अनुसार मनवर जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान उनका शव नापखेत क्षेत्र में मिला। सूचना मिलते ही प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) रुद्रप्रयाग रजत सुमन और उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया के नेतृत्व में वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत के तौर पर मृतक के परिजनों को एक लाख 80 हजार रूपये का चेक प्रदान किया।

वन विभाग ने घटना को गंभीरता से लेते हुए क्यूआरटी और आरआरटी को सक्रिय कर दिया है। टीमों की ऒर से पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, बच्चों को स्कूल आने-जाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

ड्रोन से रखी जा रही गुलदार पर नजर

डीएफओ रजत सुमन ने बताया कि गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप, ड्रोन और फॉक्स लाइट जैसे आधुनिक उपकरणों की सहायता ली जा रही है। इसके अलावा, गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भी विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button